jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 8:02 am
Tripty Srivastava
Share
कल्याण मंडपम
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोमवार को वह तुलसीराम पश्चिमी के जंगल तुलसीराम, बिछिया में नव निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही महादेव झारखण्डी के वार्ड नंबर-7 और बाबा राघव दास विधानसभा क्षेत्र के सेमरा में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास भी किया जाएगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

शहर में तेजी से बढ़ रही कल्याण मंडपम की सुविधाएं

गोरखपुर शहर में सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए कल्याण मंडपम की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में नकहा नंबर-2, बशारतपुर और माधवनगर, मोहरीपुर में कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि मानबेला क्षेत्र में इस सुविधा का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है।

जरूरतमंद परिवारों के लिए मैरिज हाउस जैसी सुविधा

बिछिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री विधायक निधि से निर्मित दो मंजिला कल्याण मंडपम जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस भवन में भूतल पर 626 वर्गमीटर में 225 लोगों की क्षमता वाला विशाल हॉल उपलब्ध है। वहीं प्रथम तल पर लगभग 458 वर्गमीटर में एक और बड़ा हॉल बनाया गया है, जिससे एक साथ कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने जानकारी दी कि जिन कल्याण मंडपम और कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया जाना है, उनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संबंधित फर्मों का चयन भी हो चुका है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे कल्याण मंडपम

कल्याण मंडपम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। इनमें विवाह मंडप, वातानुकूलित कमरे, बड़े हॉल, स्वच्छ शौचालय, वाहनों के लिए पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री करेंगे छात्रवृत्ति का वितरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 4:30 बजे पूर्वदशम कक्षा 9-10, दशमोत्तर कक्षा 11-12 एवं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार, लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जाएगी और उन्हें स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article छात्रवृत्ति छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
Next Article बजट आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने वाला हो यूपी बजट का हर प्रावधान: सीएम योगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

किच्छा शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, दिया योजनाओं का लाभ

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को अपर…

5 Min Read
मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया, स्वामी विवेकानंद को अर्पित किया श्रद्धासुमन

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वदेशी…

2 Min Read
आयुष नीति
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश की नई आयुष नीति जल्द, पीपीपी मॉडल पर चलेंगे अस्पताल और बनेगा शोध हब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अपनी आयुष नीति जल्द ही जारी होने वाली है। आयुष विभाग इस पर विचार-विमर्श कर रहा…

2 Min Read
गुजरात उपचुनाव 2025
गुजरात

गुजरात उपचुनाव 2025: विसावदर सीट पर AAP की ऐतिहासिक जीत, गोपाल इटालिया ने 17,000 से अधिक वोटों से मारी बाज़ी

गुजरात उपचुनाव 2025: विसावदर सीट पर AAP की ऐतिहासिक जीत, गोपाल इटालिया ने 17,000 से अधिक वोटों से मारी बाज़ी…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password