jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब
राज्यहरियाणा

नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब

News Desk
Last updated: July 6, 2026 11:34 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल हरियाणा के जिलों को देश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और निवेश-अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में नायब सरकार ने व्यापक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार का फोकस अब केवल नई परियोजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवहन, जल प्रबंधन, शहरी नियोजन, औद्योगिक विस्तार और सामाजिक आधारभूत सुविधाओं को एकीकृत करते हुए अगले कई दशकों की जरूरतों के अनुरूप विकास माडल तैयार किया जा रहा है।

गुरुग्राम में आयोजित दैनिक जागरण के ‘जागरण विमर्श’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनसीआर के विकास की इसी दीर्घकालिक सोच का खाका प्रस्तुत किया।

फोरलेन मार्ग, अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर और एनसीआर के अन्य तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक अध्ययन कराया जा रहा है।

अध्ययन के आधार पर जहां आवश्यकता होगी, वहां नए फोरलेन मार्ग, अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि वर्तमान समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब भविष्य की आबादी और यातायात को ध्यान में रखकर बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए।

सरकार क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को भी नई दिशा देने जा रही है। दिल्ली से बावल तक आरआरटीएस कारिडोर और गुरुग्राम-फरीदाबाद से मठेडा तक बेहतर कनेक्टिविटी की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा तथा निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।

गुरुग्राम की सबसे गंभीर चुनौतियों में शामिल जलभराव और पेयजल संकट के स्थायी समाधान पर भी सरकार ने स्पष्ट रणनीति बनाई है। बरसात के दौरान शहर में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा और अलग ड्रेन विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

वहीं मूनक नहर से पाइपलाइन के माध्यम से गुरुग्राम तक पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परियोजना की टेंडर प्रक्रिया जारी है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2050 तक शहर की पेयजल जरूरतों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

अनियोजित अतिक्रमण से पहुंच रही गुरुग्राम की साख को ठेस

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि गुरुग्राम वैश्विक पहचान वाला शहर बन चुका है और उसकी विकास यात्रा को अनियोजित अतिक्रमण प्रभावित नहीं कर सकता।

सरकार पुराने गांवों की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी, लेकिन विश्वस्तरीय शहर के निर्माण के लिए नियोजित विकास, बेहतर यातायात और अतिक्रमण मुक्त सार्वजनिक स्थान आवश्यक होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में नागरिकों का सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एनसीआर के आर्थिक विस्तार को गति देने के लिए सरकार औद्योगिक निवेश पर भी बड़ा दांव लगा रही है।

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रभाव क्षेत्र में फरीदाबाद-पलवल के लगभग नौ हजार एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक हब विकसित करने की संभावना है। हिसार हवाई अड्डे के आसपास करीब ढाई हजार एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने पर काम चल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article Nayab Singh Saini की घोषणा: जींद के उचाना से संचालित होगी HDRF
    Next Article यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी सलाह

    नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से…

    4 Min Read
    HSSC
    हरियाणा

    HSSC पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1,37,533 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण

    चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जा रही 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत

    श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने अब राममंदिर की निर्माण लागत 800 करोड़ से 2200 करोड़…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password