jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता

News Desk
Last updated: July 7, 2026 7:01 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों के वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा तथा बच्चों की शिक्षा संबंधी सहायता में वृद्धि के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

ये भत्ते अधिकतम 50 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। मुख्य सचिव समिति द्वारा इन भत्तों में वृद्धि के लिए जो भी संस्तुतियां दी गई थीं, वह लागू कर दिया गया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भत्तों में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वर्दी, वर्दी नवीनीकरण, वर्दी धुलाई भत्ता में वृद्धि के साथ ही गृह पुलिस विभाग से संबंधित भत्ते, अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों से संबंधित भत्ते, अवकाश यात्रा सुविधा, शिक्षा संबंधी सहायता में वृद्धि का लाभ बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय व विधान परिषद सचिवालय के कार्मिकों को मिलेगा।

मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियों के मुताबिक गृह (पुलिस) विभाग के कार्मिकों को प्राप्त हो रहे भत्तों में वृद्धि किए जाने के साथ ही न्याय विभाग के अधीनस्थ न्यायालयों, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुष विभाग के कर्मचारियों को अनुमन्य वर्दी, वर्दी नवीनीकरण, वर्दी धुलाई भत्ता में वृद्धि किया गया है।

अन्य प्रकरणों में कोई संशोधन किए जाने का निर्णय नहीं लिया गया है। इन संस्तुतियों को लागू किए जाने पर राज्य सरकार पर लगभग 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार आएगा।

उदाहरण के रूप में जिन कार्मिकों को वर्दी भत्ता के रूप में 3000 रुपये मिल रहे थे, उन्हें 4500, जिन्हें 6400 रुपये मिल रहे थे अब उन्हें 9600 रुपये तथा जिन्हें 7500 रुपये मिल रहे थे उन्हें 11,250 रुपये मिलेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब
    Next Article अखिलेश ने साधा निशाना, बोले-भाजपा में सरकार बनाम संगठन की लड़ाई’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – “भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है”

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – "भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है" चित्रकूट (उत्तर…

    3 Min Read
    एजुकेशन टाउनशिप
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इन 4 शहरों में बनेंगी ‘एजुकेशन टाउनशिप’, स्कूल-कॉलेज के साथ मिलेगी कोचिंग की सुविधा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में नई एजुकेशन टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है। इन…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    Aam Aadmi Party का कांग्रेस-भाजपा पर हमला, कहा- ‘भगवंत मान को घेरने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दल’

    आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब…

    6 Min Read
    छत्तीसगढ़

    किरंदुल परियोजना द्वारा “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत 2000 तिरंगों का वितरण

    किरंदुल परियोजना द्वारा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत 2000 तिरंगों का वितरण किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 13…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password