jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार की अपील का असर, 387 कर्मचारी लौटे काम पर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार की अपील का असर, 387 कर्मचारी लौटे काम पर
राज्यहरियाणा

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार की अपील का असर, 387 कर्मचारी लौटे काम पर

News Desk
Last updated: September 8, 2026 11:12 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में लंबे समय से चल रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के बीच सरकार की अपील का सकारात्मक असर दिखाई दिया है। सोमवार को प्रदेशभर में 387 सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए।

Contents
About The AuthorNews Desk

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने काम पर लौटने वाले कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर अपने सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाकी कर्मचारियों से भी जल्द काम पर लौटकर प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इसी बीच सरकार ने सफाई कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देने के औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 2000 रुपये प्रतिमाह रिस्क अलाउंस मिलेगा। सफाई कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रिस्क अलाउंस देने का आश्वासन दिया था। अब इसे लागू करने के संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कर्मचारियों को मिलेगा रिस्क अलाउंस का लाभ

सरकार के फैसले के अनुसार यह व्यवस्था परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव की जगह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसका लाभ उन्हीं सफाई कर्मचारियों को मिलेगा, जो ड्यूटी पर आएंगे। यानी हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को भी ड्यूटी शुरू करने के बाद रिस्क अलाउंस का लाभ मिल सकेगा।

इस व्यवस्था का वित्तीय भार संबंधित नगरपालिकाओं के अपने फंड से वहन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नगरपालिकाओं को किसी प्रकार का अतिरिक्त अनुदान या ऋण उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत है। उन्होंने शेष कर्मचारियों से भी अपील की कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें और प्रदेश को स्वच्छ रखने के अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भू-जल बचाने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, वैकल्पिक फसलों पर बढ़ी प्रोत्साहन राशि
    Next Article सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को दिखाया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नंदा गौरा
    उत्तराखंडराज्य

    नंदा गौरा और एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को फरवरी में मिलेगा धनराशि वितरण: मंत्री रेखा आर्या

    देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नंदा गौरा योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

    उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 20-21 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अतिथि अध्यापकों (गेस्ट टीचर्स)…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

    अंबेडकरनगर। सात हत्याओं के आरोपित और एक लाख रुपये के इनामी दुर्दांत डकैत आसिम अली उर्फ विक्की को एसटीएफ ने मंगलवार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार की अपील का असर, 387 कर्मचारी लौटे काम पर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password