jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे! कांगड़ा से मंत्री बनाने की चर्चा तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे! कांगड़ा से मंत्री बनाने की चर्चा तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे! कांगड़ा से मंत्री बनाने की चर्चा तेज

News Desk
Last updated: August 20, 2026 9:01 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार अब विधानसभा मानसून सत्र के बाद होगा। कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक समीकरण काफी ज्यादा बदले हैं। कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी घोषित कर चुकी राज्य सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा कार्ड खेल सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कुल्लू से विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कर चुके हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार व संगठन में अब जो भी नियुक्तियां होंगी, वह 2027 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाएंगी। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को आधार बनाया जाएगा।

किस वर्ग से कितने मंत्री

मंत्रिमंडल की वर्तमान स्थिति देखे तो वर्गवार देखे तो राजपूत (क्षत्रिय) वर्ग से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित 5 मंत्री, ब्राह्मण वर्ग से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित 2 मंत्री, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से 2 मंत्री, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 1 मंत्री व अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से 1 मंत्री हैं।

कांगड़ा से कौन होगा मंत्री

कांगड़ा जिला में विधानसभा की 15 सीटें है। अभी यहां से दो मंत्री हैं, इसमें एक ओबीसी वर्ग व दूसरे एससी वर्ग से संबंध रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांगड़ा को यदि मंत्रिपद मिला तो एससी या फिर ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला जा सकता है।

मंत्रिमंडल का क्या है क्षेत्रीय समीकरण

सुक्खू मंत्रिमंडल में वर्तमान में 11 सदस्य हैं। इनमें शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच मंत्री हैं, जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित तीन हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से दो मंत्री हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से सबसे ज्यादा पांच मंत्री है। मंडी संसदीय क्षेत्र से जगत सिंह नेगी अकेले मंत्री है। मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और चंबा जैसे जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। चंबा से विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष का पद को लेकर चर्चा

मंत्रिमंडल में नए चेहरे के शामिल होने के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा है। विधानसभा का शीतकालीन व बजट सत्र बिना उपाध्यक्ष के ही हुआ है। अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में सरकार नई नियुक्तियों को ज्यादा समय तक नहीं लटकाएगी। ऐसे में इस पद को लेकर भी चर्चा तेज है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Next Article हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ा लाभ, वरिष्ठता और वित्तीय लाभ पर विभाग लेंगे अंतिम फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    “बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

    "बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, बरेली में नौ जिलों के अफसरों के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी ने बनाई रणनीति

    कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा के लिए सावन के पहले ही दिन मुख्य सचिव और डीजीपी…

    9 Min Read
    अजित पवार
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अजित पवार के असमय निधन पर हिमाचल सरकार की गहरी संवेदनाएं

    शिमला: महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक…

    2 Min Read
    हलवारा एयरपोर्ट
    पंजाबराज्य

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर करने की अपील की

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन के उद्घाटन के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे! कांगड़ा से मंत्री बनाने की चर्चा तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password