jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: “थैंक्यू सर… अब डरूंगी नहीं”: टांडा छेड़छाड़ मामले में CM सुक्खू के कड़े रुख पर पीड़िता ने जताया आभार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “थैंक्यू सर… अब डरूंगी नहीं”: टांडा छेड़छाड़ मामले में CM सुक्खू के कड़े रुख पर पीड़िता ने जताया आभार
राज्यहिमाचल प्रदेश

“थैंक्यू सर… अब डरूंगी नहीं”: टांडा छेड़छाड़ मामले में CM सुक्खू के कड़े रुख पर पीड़िता ने जताया आभार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:28 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

टांडा। बेटियों की सुरक्षा कितनी अहम है यह संदेश मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिकित्सा विभाग और टांडा अस्पताल के उच्च अधिकारियों को दृढ़ता के साथ दिया है। यही वजह रही कि डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा में जूनियर रेजिडेंट डाक्टर से छेड़छाड़ का मामला ध्यान में आते ही उन्होंने आरोपित लैब असिस्टेंट के निलंबन का आदेश देते हुए टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों और विभाग के उच्च अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

निलंबन के दौरान आरोपित का मुख्यालय हमीरपुर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल तय करने पर पीड़िता ने राहत की सांस ली है। दैनिक जागरण के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा-थैंक्यू सर…अब वह डरेंगी नहीं।

सीएम की सख्ती के बाद एक्शन

दो बेटियों के पिता मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कड़े तेवरों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. गोपाल बेरी को रविवार को ही आरोपित लैब असिस्टेंट जोनी कुमार के निलंबन और जांच के आदेश जारी करने पड़े। हमीरपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है।

सुस्त रवैया सवालों के घेरे में

इस मामले से टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ही नहीं, चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के उच्च अधिकारियों का सुस्त रवैया भी प्रश्नों के घेरे में है। 28 सितंबर की घटना पर आरोपित के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई न होने से खफा रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन को एक अक्टूबर को धरने का अल्टीमेटम देना पड़ा। कार्रवाई के नाम पर टांडा प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा, लेकिन वहां से भी दो और तीन अक्टूबर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बैठकें हुई पर निर्णय नहीं

हालांकि आंतरिक शिकायत समिति का गठन जरूर किया गया, जिसने लगातार बैठकें की, लेकिन निर्णय तक नहीं पहुंची। तीन अक्टूबर को आरडीए ने सुबह साढ़े नौ बजे से धरना शुरू कर दिया। साढ़े 11 बजे तक सुपरस्पेशिलिटी ब्लाक के बाहर धरना देने के बाद रेजिडेंट डाक्टर प्रशासनिक ब्लाक में पहुंच गए और आरोपित के निलंबन व तबादले पर अड़ गए तो आतंरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट उन्हें सौंपी गई। उन्होंने रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया। आरडीए ने नई समिति गठित करने व उसमें आरडीए का प्रतिनिधि भी शामिल करने की मांग की है।

क्या आरोपित को कोई बचा रहा था

प्रश्न यह है कि जिस मामले का समाधान मुख्यमंत्री ने संज्ञान में आने के तुरंत बाद कर दिया उसे टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल प्रशासन ने पांच दिन तक क्यों लटकाए रखा? क्या आरोपित को कोई बचा रहा था? कार्रवाई तत्काल होती तो न प्रशिक्षु डाक्टर मानसिक पीड़ा झेलते, न वे हड़ताल करने पर बाध्य होते और न ही संस्थान बदनामी झेलता।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 89 डॉक्टरों को सौंपी डिग्रियां, 5 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
    Next Article हिमाचल की ‘गोल्डन बेटियों’ पर सुक्खू सरकार मेहरबान: कबड्डी और क्रिकेट स्टार्स को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए और पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट

    गाजियाबाद। अब प्लॉट नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स बेची जा रही हैं। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अवैध कॉलोनाइजरों…

    4 Min Read
    औद्योगिक मॉडल टाउनशिप
    राज्यहरियाणा

    अंबाला में बनेगी पहली औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, CM ने दी अंतिम मंजूरी

    चंडीगढ़:  भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में दस औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाने की घोषणा की थी।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी की नाराजगी के बाद ठेकेदार फर्म और एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी कार्यवाही

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या से चित्रकूट तक राम वन गमन मार्ग के निर्माण में गड़बड़ी और बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा जोर-शोर से उठा।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: “थैंक्यू सर… अब डरूंगी नहीं”: टांडा छेड़छाड़ मामले में CM सुक्खू के कड़े रुख पर पीड़िता ने जताया आभार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password