jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट

News Desk
Last updated: August 6, 2026 8:12 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। अब प्लॉट नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स बेची जा रही हैं। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अवैध कॉलोनाइजरों ने सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर 30 सेकंड की आकर्षक रील्स डालकर बिना स्वीकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचे जा रहे हैं। स्क्रीन पर सपनों वाला शहर और जमीन के नाम पर खरीदारों को धोखा दिया जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अवैध कॉलोनाइजरों का नया डिजिटल खेल

इन रील्स में ड्रोन शाट से चौड़ी सड़कें और जल्द रजिस्ट्री का दावा किया जा रहा है। कैप्शन में दिल्ली-एनसीआर के पास सबसे सस्ते प्लॉट और पांच साल में दोगुनी कीमत का झांसा दिया जा रहा है। वॉट्सएप नंबर देकर साइट विजिट के लिए गाड़ी भेजने तक का वादा किया जा रहा है।

जीडीए ने अपने रिकार्ड में ऐसे सभी कॉलोनियों को अवैध दर्ज किया है। इसके पीछे स्थानीय प्रापर्टी डीलर, यूट्यूब क्रिएटर और मार्केटिंग एजेंसियां मिलकर यह खेल चला रही हैं। पांच से 10 हजार रुपये में प्रोफेशनल रील बनवाई जाती है। फिर पेड प्रमोशन से उसे लाखों लोगों तक पहुंचाया जाता है। टारगेट ग्रुप में दिल्ली-एनसीआर में किराये पर रहने वाले, छोटी नौकरी वाले और पहली बार घर खरीदने वाले लोग हैं।

प्रतिमाह जीडीए 15 से 20 अवैध कॉलोनियों पर चलाता है बुलडोजर

प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से टूटी सड़क और चारदीवारी को ठीक कर दोबारा बिक्री के लिए प्लॉट तैयार कर दिए जाते हैं। जीडीए के अनुसार प्रतिमाह 15 से 20 अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

नुकसान उठा चुके हैं कई खरीदार

लोनी के रहने वाले राजेश ने दो साल पहले फेसबुक रील देखकर छह लाख में प्लॉट बुक किया था। आज तक न रजिस्ट्री हुई, न कब्जा ही मिला। ऐसे ही मुरादनगर की एक कॉलोनी में 40 से अधिक परिवारों ने पैसे दिए, लेकिन जीडीए ने निर्माण पर रोक लगा दी।

यही हाल दुहाई, मसूरी, डासना, बम्हेटा, आकाश नगर, कल्लू गढ़ी, रईसपुर, मैनापुर, एनडीआरएफ रोड, रजापुर समेत आसपास के इलाकों का है। यहां छुटभैया नेता और प्रोपर्टी डीलर कालोनाइजर बनकर जमकर प्लॉटिंग कर रहे हैं।

खरीदने से पहले ये जांच जरूरी

  1. जीडीए की स्वीकृति देखें कि कॉलोनी का लेआउट जीडीए से पास है या नहीं, जीडीए की वेबसाइट पर चेक करें।
  2. खसरा-खतौनी और जमीन का प्रकार जरूर देखें कि जमीन कृषि है या आवासीय। कृषि भूमि पर कॉलोनी नहीं कट सकती।
  3. एनओसी से सुनिश्चित करें कि जल निगम, विद्युत और प्रदूषण विभाग की अनापत्ति है।
  4. विकास शुल्क और बंधक मुक्त प्रमाणपत्र से सुनिश्चित करें कि जमीन बैंक में बंधक न हो।

हम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अवैध कॉलोनियों के विज्ञापन हटाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। लोगों से अपील है कि लालच में न आएं। पहले जीडीए कार्यालय से वैधता जांचें, फिर पैसा लगाएं। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को लेकर जीडीए का अभियान जारी रहेगा।

–

– नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद
    Next Article दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में मरीज को एयरपोर्ट पहुंचाकर बचाई ट्रांसप्लांट की उम्मीद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Editorialछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    Mahatari Vandan Yojana: किरंदुल की 11 महिलाएं 2 साल से वंचित, फॉर्म गुम होने का आरोप

    किरंदुल, छत्तीसगढ़:राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। किरंदुल…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुकेश अग्निहोत्री ने बनौड़े महादेव मंदिर में टेका माथा, गौशाला निर्माण का किया शुभारंभ

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर…

    2 Min Read
    थल सेना दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    थल सेना दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी शुभकामनाएं

    देहरादून। थल सेना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव उत्तर प्रदेश के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password