jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में मरीज को एयरपोर्ट पहुंचाकर बचाई ट्रांसप्लांट की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में मरीज को एयरपोर्ट पहुंचाकर बचाई ट्रांसप्लांट की उम्मीद
दिल्लीराज्य

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में मरीज को एयरपोर्ट पहुंचाकर बचाई ट्रांसप्लांट की उम्मीद

News Desk
Last updated: August 6, 2026 8:23 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए मंगलवार को ग्रीन कारिडोर बनाकर लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से समय पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 तक पहुंचाया। मरीज को हैदराबाद में होने वाले लिवर ट्रांसप्लांट के लिए निर्धारित फ्लाइट पकड़नी थी।

Contents
About The AuthorNews Desk

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे करोल बाग ट्रैफिक सर्कल को मरीज चौहान के लिए ग्रीन कारिडोर बनाने का अनुरोध मिला। मरीज को शाम छह बजे अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सनी ने संपर्क अधिकारी तरुण से समन्वय स्थापित किया और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच रियल टाइम तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया।

ग्रीन कारिडोर के संचालन की जिम्मेदारी करोल बाग ट्रैफिक सर्कल की टीम ने संभाली। हेड कांस्टेबल हेमराज और हेड कांस्टेबल सुखविंदर मोटरसाइकिल पर एम्बुलेंस को एस्कार्ट करते रहे। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने रास्ते में ट्रैफिक क्लियरेंस सुनिश्चित किया, जबकि कांस्टेबल प्रदीप नैन और कांस्टेबल पंकज ने विभिन्न ट्रैफिक सर्कलों के साथ समन्वय कर जाम की स्थिति पर लगातार नजर रखी।

शाम के व्यस्ततम समय में भारी ट्रैफिक के बावजूद एम्बुलेंस ने सर गंगा राम अस्पताल से आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल-4 तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी मात्र 20 से 22 मिनट में पूरी कर ली। इससे मरीज समय पर एयरपोर्ट पहुंच सका और जीवन रक्षक लिवर ट्रांसप्लांट के लिए निर्धारित उड़ान पकड़ने में सफल रहा। मरीज के परिजनों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

महीने पहले भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आइपीएल मैच के दौरान घायल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अरुण जेटली स्टेडियम से अस्पताल तक मात्र 11 मिनट में पहुंचाने के लिए ग्रीन कारिडोर तैयार किया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट
    Next Article दिल्ली में यूट्यूबर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शादी के बाद देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का दावा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    महिला सुरक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग

    देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में जमीन खरीद पर मिलेगी छूट, इन इलाकों में 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, किसे मिलेगा लाभ?

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के वैश्विक हब के…

    3 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर संचालित जिले की 20 सोसायटियों की एओए, आरडब्ल्यूए और बिल्डर को ड्युअल…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में मरीज को एयरपोर्ट पहुंचाकर बचाई ट्रांसप्लांट की उम्मीद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password