jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंडराज्य

नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा

Tripty Srivastava
Last updated: January 6, 2026 6:58 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में इको टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का अधिकांश भूभाग वनाच्छादित होने के कारण यहां इको टूरिज्म के लिए अत्यधिक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इको टूरिज्म की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे नए स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए इको टूरिज्म इको-सिस्टम विकसित किया जा सके।

उन्होंने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए एकीकृत पॉलिसी तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे 15 जनवरी तक अंतिम रूप देकर शासन को प्रस्तुत किया जाए। पॉलिसी निर्माण से पहले निजी स्टेकहोल्डर्स से संवाद करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में व्यावहारिक कठिनाइयों से बचा जा सके। साथ ही ट्रैकिंग के लिए नई चोटियां खोलने की दिशा में कार्य करते हुए पर्यावरण ऑडिट सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट टाइमलाइन तय कर लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
मुख्य सचिव ने इको टूरिज्म के लिए जबरखेत मॉडल को अन्य चिन्हित स्थलों पर भी लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संभागीय वन अधिकारियों (डीएफओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके तहत 10 चिन्हित इको टूरिज्म साइट्स का प्लान एक माह के भीतर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने पर भी सहमति बनी।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (ईटीडीबी) को दी जा सकती है। इसके लिए बोर्ड को सशक्त करने, मैनपावर बढ़ाने और बजट में प्रावधान करने के निर्देश दिए गए। अपर सचिव वन को ईटीडीबी के लिए नया हेड खोलने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीटीडीबी) की तर्ज पर ईटीडीबी को भी ग्रांट दी जा सके। इको टूरिज्म साइट्स के संचालन हेतु ईटीडीबी के माध्यम से शीघ्र एमओयू किए जाने की बात भी कही गई।

मुख्य सचिव ने इको टूरिज्म से संबंधित हाईपावर समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशभर में पर्यटन से जुड़े फॉर्मल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने, प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान करने और सर्टिफिकेशन को एक ही प्लेटफॉर्म पर एंकर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण प्रमाणीकरण की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपने तथा उच्च शिक्षा विभाग से भी सुझाव लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्रा, सीसीएफ इको टूरिज्म पी.के. पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, उत्तराखंड की सड़कों को मिली नई रफ्तार
Next Article विकास कार्यों की जानकारी अब जनता तक, ‘विकास पुस्तिका-2025’ का विमोचन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शमी
उत्तर प्रदेश

“शमी ने मुझे नौकरी छोड़ने को कहा…” – हसीन जहां का भावुक बयान वायरल

"शमी ने मुझे नौकरी छोड़ने को कहा…" – हसीन जहां का भावुक बयान वायरल कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद…

2 Min Read
पंजाबराज्य

बीबीएमबी पर 500 करोड़ के कथित सेस को लेकर सियासी घमासान: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़…

4 Min Read
स्वर्ण मंदिर
पंजाब

स्वर्ण मंदिर को ‘नो-वार ज़ोन’ घोषित करे सरकार

गोल्डन टेंपल को 'नो-वार ज़ोन' घोषित करे सरकार: गुरदासपुर सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र अमृतसर, 3 जून 2025…

2 Min Read
युवराज
उत्तर प्रदेशराज्य

युवराज मौत मामला: तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो………

-राजेश बैरागी- अवैध रूप से पानी भरे गड्ढे में डूबकर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password