jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया नियम लागू; बाल बढ़ाएंगे या मुंडन कराएंगे, जानिए बैठक के फैसले
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया नियम लागू; बाल बढ़ाएंगे या मुंडन कराएंगे, जानिए बैठक के फैसले
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया नियम लागू; बाल बढ़ाएंगे या मुंडन कराएंगे, जानिए बैठक के फैसले

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 9, 2026 7:44 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

राम मंदिर की धार्मिक न्यास समिति की बैठक में रामलला के पुजारियों के लिए कई नियम-कानून तय कर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। महंत गोविंद देव गिरि की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में तय हुआ कि पुजारी अब अर्द्ध छौर कर्म नहीं करा सकेंगे। उन्हें सिर के बाल बढ़ाने होंगे या पूर्ण रूप से मुंडन कराना होगा। इसके अलावा सिर ढक कर भगवान की आरती उतारनी होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि रामलला के अर्चक सामान्य जन के रोल माडल है, इसलिए उनकी कार्यप्रणाली में अनुशासन जरूरी है। डा. रामानंद दास ने कहा कि बाल में पाप का स्थान है इसलिए परम्परा के अनुसार सिर ढककर आरती उतारी जानी चाहिए। आचार्य मिथिलेश नंदिनी ने कहा कि पुजारी गण अर्द्ध छौर कराते हैं, जो अनुचित है। मुझे दूसरे देवस्थानों में यह शिकायत मिली है। वर्चुअल रीति से हुई बैठक में स्वामी परमानंद महाराज, निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेद्र दास, मणिराम छावनी के महंत कमलनयन दास, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ व आचार्य इंद्रदेव मिश्र भी शामिल रहे।

भगवान को विशेष भोग प्रसाद पर विशेष चर्चा

सावन उत्सव में भगवान के विशेष भोग प्रसाद पर भी चर्चा की गई। रामकुंज कथा मंडप के पीठाधीश्वर डॉ. रामानंद दास ने बताया कि पूर्णिमा तक रोज देसी घी के मालपुआ और खीर प्रसाद का भोग यहां की परम्परा में लगाया जाता है। इस पर सभी संतों ने सहमति जताई। श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि इसके साथ अगले 15 दिवस तक पूड़ी-साग का भी भोग लगाया जाना उचित होगा। यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकृत हो गया। इसी तरह राम मंदिर में अर्चकों की संख्या के लिहाज से ही रामलला और राम परिवार के साथ सभी उप मंदिरों में भी देवी-देवताओं के झूलन का निर्णय लिया गया।

रामलला शृंगार आरती के बाद झूले पर विराजेंगे

राम मंदिर में अर्चकों के लिहाज से झूलनोत्सव का समय भी तय किया गया है। पुजारी प्रशिक्षण योजना के प्रभारी आचार्य केशव शर्मा ने बताया कि राम मंदिर में प्रातःकाल भगवान को झूले पर विराजित कर झूलनोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान डबल पर्दा रहता है। संतों ने इसे उचित नहीं माना। उनका कहना था कि अर्चकों के लिहाज से उत्सव का समय तय होना चाहिए। फिलहाल श्रद्धालुओं के दृष्टिगत निर्णय लिया गया कि श्रृंगार आरती के बाद रामलला मंदिर के गर्भगृह के बाहर विराजेंगे। पुनः मध्याह्न में विश्राम के बाद सायंकाल पुनः झूले पर प्रतिष्ठित किया जाएगा और फिर शयन आरती तक झूले पर ही रहेंगे। सायंकाल प्रतिदिन मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बिना संस्कार गर्भगृह में सिर्फ पुजारियों को प्रवेश

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने सभी संतों से आग्रह किया कि पुजारियों की व्यवस्था आपको ठीक करानी है, इसके लिए मंदिर में जाकर परिधान से लेकर अन्य जो भी सुधार किए जाने हैं, उस पर राय दीजिए। इस पर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि जब तक गर्भगृह में व्यवस्था के नाम पर पुजारियों के अतिरिक्त लोग प्रवेश पाते रहेंगे तब तक व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकती। उनके इस वक्तव्य पर गोविंद देव ने कहा कि सब ठीक होगा। थोड़ा समय दीजिए। पुनः आचार्य श्री शरण ने कहा कि समय देने पर पुरानी व्यवस्था ही प्रमाण बन जाएगी। जैसा कि अभी तक होता रहा है। इस पर तय हुआ कि बिना संस्कार पुजारियों के अलावा कोई भी दूसरा व्यक्ति गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अस्पताल में गंदगी और सीलन देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निशमन यंत्रों की जांची एक्सपायरी
    Next Article UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नए जिलों के गठन पर कांग्रेस का बड़ा बयान: विनय कुमार बोले— ‘सरकार की मंशा साफ, आयोग की रिपोर्ट पर होगा फैसला’

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नए जिले बनाने की मांग पिछले काफी समय से…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार

    शिमला: हिमाचल की बिजली परियोजनाओं पर सरकार ने अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में किए विकास कार्यों का उद्घाटन, कुल लागत 241 करोड़ रुपये से अधिक

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में किए विकास कार्यों का उद्घाटन, कुल लागत 241 करोड़ रुपये से अधिक…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ विधानसभा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र: खाद की भारी कमी पर विपक्ष का हंगामा, 23 विधायक निलंबित रायपुर, 15 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया नियम लागू; बाल बढ़ाएंगे या मुंडन कराएंगे, जानिए बैठक के फैसले
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password