jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 8:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल की बिजली परियोजनाओं पर सरकार ने अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 66 मैगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को प्रदेश सरकार के अधीन लेने के लिए न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा ब्यास नदी पर निर्माणाधीन है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हित में सरकार परियोजना की लागत की पहली किस्त का भुगतान करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। धौलासिद्ध के साथ सरकार की नजर एसजेवीएनएल की लुहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजनाओं पर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं को भी प्रदेश के अधीन लेने के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विद्युत) आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एचपीएसईबीएल के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी, हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक, निदेशक ऊर्जा शुभ करण सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शोंगटोंग अगले साल होगी पूरी तरह चालू

बैठक में 450 मैगावाट की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष सितंबर तक तीन टरबाइनों की कमीशनिंग के बाद परियोजना पूरी तरह कार्यशील हो जाएगी। परियोजना से बनने वाली बिजली के लिए एचपीएसईबीएल के साथ विद्युत खरीद समझौता (पीपीए) किया जाएगा।

बर्फबारी से पहले सौर परियोजना शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने रंगरिक की 2 मैगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की भी समीक्षा की। यहां 1 मैगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बर्फबारी शुरू होने से पहले परियोजना को चालू करने के निर्देश दिए, ताकि सर्दियों में भी क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल सके। इसके अलावा पूह-समदो और समदो-काजा 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन बिजली परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण
    Next Article हिमाचल में सियासी हलचल तेज: डॉ. बिंदल के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, ‘मिशन 2027’ पर हुई चर्चा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई

    बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई पटना | 25 जुलाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी…

    0 Min Read
    विधायक ईश्वर सिंह
    राज्यहरियाणा

    पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल

    चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को भाजपा में एक महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग हुईं।  गुहला-चीका से जेजेपी के  विधायक रह चुके एवं…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन एरियर की गणना में अब मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा विभाग ने 1…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password