jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?

News Desk
Last updated: July 10, 2026 7:51 am
News Desk
Share
SHARE

राम मंदिर दान चोरी के बीच चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है। दान की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही काम पर रहे। बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो गया है। सामूहिक इस्तीफे के चलते ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी को बड़ा झटका लगा है, हालांकि इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध रखी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि मंदिर में चढ़ावा गणना का काम पहले दो शिफ्टों में होता था। प्रकरण सामने आने के बाद कई लोगों को हटाया गया। इसके बाद एहतियातन दो शिफ्टों का काम एक शिफ्ट में कर दिया गया। पहले जहां छह घंटे की ड्यूटी थी, उसे बढ़ाकर नौ घंटे कर दिया गया है।

सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक की शिफ्ट में काम लिया जा रहा था। इतना ही नहीं, पहले जहां उन सभी को 14755 रुपए मासिक पगार मिलती थी, उसे भी घटा दिया गया। यह पगार भी लोगों की अलग-अलग कर दी गई, यानी किसी की आठ तो किसी को ग्यारह हजार रुपए महीना। इसके अलावा महीने में मिलने वाली छुट्टियों की संख्या भी कम कर दी गई है।

बुधवार शाम काम करने के बाद एक साथ इस्तीफा

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी ने बताया कि बुधवार शाम काम खत्म करने के बाद सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया। कर्मचारियों ने काम के घंटे, पगार को पूर्ववत करने की मांग की। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत एसबीआई तुलसी उद्यान शाखा, अयोध्या के अधिकारियों के साथ-साथ सैनिक सिक्योरिटी के सुपरवाइजर जयराम यादव से भी की। मगर उनकी मांग अस्वीकार कर दी गई।

इस पर भड़के उन लोगों ने जिम्मेदारों को मांग पत्र और 23 कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब गुरुवार सुबह काम पर इस्तीफा दे चुका कोई कर्मचारी नहीं आया तो हड़कंप मच गया। बैंक से लेकर ट्रस्ट और सैनिक एजेंसी तक सक्रिय हो गई।

जल्द नई भर्ती का प्रयास, सत्यापन में देरी संभव

बैंक से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मियों ने ही काम किया। इसका असर गणना कार्य पर पड़ा है। हालांकि, सभी स्तर पर यह प्रयास किया जा रहा है कि नए कर्मचारियों की जल्द से जल्द भर्ती कर ली जाए। मगर चढ़ावा चोरी कांड के बाद किसी भी कर्मचारी को बिना पर्याप्त सत्यापन नहीं रखा जा सकता है, इसलिए समय लगेगा।

वाराणसी की सैनिक एजेंसी के प्रभारी गौरव सिंह ने इसकी जानकारी से इनकार करते हुए शुक्रवार को प्रतिक्रिया देने की बात कही है। दूसरी ओर बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि इन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। उसका कहना है कि अब इतने अधिक कर्मचारियों की जरूरत नही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष से कार्यवाहक महामंत्री मिले

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन ने मणिराम छावनी मंदिर जाकर मुलाकात की। उनके साथ गोपाल राव भी मौजूद थे। पद मिलने के बाद पहली बार कृष्ण मोहन अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए मंदिर पहुंचे थे और एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप भी की । इस मुलाकात को भी इसी सामूहिक इस्तीफा प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री आज को देंगे 432 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    Next Article हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस का शिकंजा, दो ज्वैलरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा सड़कों से…

    4 Min Read
    समस्या निवारण कार्यक्रम
    उत्तराखंडराज्य

    रूद्रपुर में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम: उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    रूद्रपुर। लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत मा0 उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में…

    2 Min Read
    नवजोत
    पंजाबराज्य

    नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल होने के कयास

     अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने आज यानी शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले…

    2 Min Read
    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे परियोजनाओं पर बैठक

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्य सचिव कार्यालय में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मण्डल रेल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password