jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, डिहाइड्रेशन और कार्डियक अरेस्ट बनी वजह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, डिहाइड्रेशन और कार्डियक अरेस्ट बनी वजह
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, डिहाइड्रेशन और कार्डियक अरेस्ट बनी वजह

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही दौड़ में 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दोनों दौड़ते हुए गिरकर बेहोश हो गए थे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एक अभ्यर्थी मथुरा निवासी अतुल की तबीयत सोमवार सुबह बिगड़ी थी जबकि मंगलवार सुबह दौड़ते हुए शामली निवासी विवेक कुमार अचेत होकर गिर गए। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।

अभ्यर्थियों का इलाज करने वाली चिकित्सक का कहना है कि अस्पताल लाए गए अभ्यर्थियों से जानकारी करने में सामने आया कि सभी खाली पेट दौड़े थे।

पर्याप्त मात्रा में उन्होंने पानी का सेवन भी नहीं किया था। ऐसे में डिहाइड्रेशन हो जाता और कार्डियक एरेस्ट आने की संभावना बढ़ जाती है और मौत हो सकती है।

गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तीन अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक पुलिस अभ्यर्थियों की दौड़ हो रही है। मंगलवार को 875 अभ्यर्थियों में से 815 अभ्यर्थी ही आए।

दौड़ शुरू होने पर सुबह शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र स्थित गांव पुरमाफी निवासी 23 वर्षीय विवेक दौड़ते हुए अचानक गिर गए। उन्हें तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इससे पूर्व सोमवार सुबह मथुरा के थाना महाबन स्थित गांव कारब निवासी 27 वर्षीय अतुल कुमार अचेत हो गए थे। अतुल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को अतुल के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

डाॅक्टरों ने बताया कार्डियक अरेस्ट हो सकती है वजह

एमएमजी अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डाॅ. संतराम वर्मा ने बताया कि लगातार दौड़ने से हृदय की खून पंप करने क्षमता पर असर पड़ता है। इससे हृदय पर दबाव पड़ता है, जिससे कि कार्डियक एरेस्ट की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।

मेरठ में तीन अभ्यर्थियों की हो चुकी है मौत

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान कुछ दिन पूर्व ही तीन तीन अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। कुछ ही दिन में पुलिस एवं होमगार्ड भर्ती में पांच अभ्यर्थियों की मौत से उनकी तैयारी, स्वास्थ्य, दौड़ में सुविधा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बयान देने से भी बचते रहे अधिकारी

पीएसी मैदान में चल रही दौड़ में दो अभ्यर्थियों की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दौड़ के मुख्य नोडल अधिकारी डीसीपी मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी का मंगलवार को फोन ही नहीं उठा।

जबकि नोडल अधिकारी एवं एडीसीपी प्रोटोकाॅल राजेश कुमार पांडेय यह भी नहीं बता पाए कि कितने अभ्यर्थियों ने मंगलवार को दौड़ पूरी की है।

दो अभ्यर्थियों की मौत के बाद भी कमिश्नरेट पुलिस ने कोई बयान या सूचना जारी नहीं की है। जबकि दौड़ शुरू होने से पहले पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद: विजयनगर में ट्रक ने 22 वर्षीय युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी चालक की तलाश जारी
    Next Article दिल्ली सरकार का आशा वर्करों को बड़ा तोहफा: मानदेय दोगुना होकर ₹6,000 हुआ; ‘मिशन ANMOL’ का विस्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम

    देहरादून। प्रदेश में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक सशक्त, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए नई और…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया

    चंडीगढ़। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वीरवार को विधानसभा गेट के बाहर कांग्रेस विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों…

    4 Min Read
    आठवें पे कमीशन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आठवें पे कमीशन को लेकर योगी सरकार पर दबाव, असम फार्मूले पर अड़े कर्मचारी संगठन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें राज्य वेतन आयोग को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लागू करने…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीईपी के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय संपदा के योगदान का…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, डिहाइड्रेशन और कार्डियक अरेस्ट बनी वजह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password