jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई
पंजाबराज्य

पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई

News Desk
Last updated: August 2, 2026 11:16 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब सरकार द्वारा ”मावां-धीयां सत्कार योजना” के तहत प्रदेश की करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। 24 घंटे में यह राशि महिलाओं के खाते में आए जाएगी। पठानकोट के ब्लॉक धारकलां स्थित व्हाइट हाउस अस्पताल के मैदान में करवाए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।

Contents
About The AuthorNews Desk

जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाओं के बैंक खातों में तो यह सम्मान राशि पहुंच भी गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाली एससी महिलाओं को 4500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को तीन हजार रुपये तीन माह के मिलेंगे। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम में ज्यादातर आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर मौजूद रहीं क्योंकि उन्हें एक दिन पहले ही आज के कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश हो चुके थे जिस वजह से वे सेंटर बंद करके आज सीएम के प्रोग्राम में बसों के जरिए पहुंची।

महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम: सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए हर वादे को एक-एक करके पूरा किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। यह राशि भले ही किसी को अमीर नहीं बनाती, लेकिन हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महिलाओं का अपना हक है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतें, बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक रस्मों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकेंगी। वहीं, 1 सितंबर को दोबारा  महिलाओं को सम्मान राशि मिलेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी की पहचान ही अपने वादे निभाने की है। पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनके द्वारा पंजाब के लोगों से किए वादे हों या उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किए गए एलान, सरकार ने उन्हें एक-एक करके पूरा किया है। आम आदमी पार्टी वही वादा करती है, जिसे पूरा करने का दम रखती है और जो वादा कर देती है, उसे हर हालत में निभाती है।

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को मिला योजना का लाभ

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। जिन महिलाओं ने बाद में आवेदन किए हैं, उन्हें भी तीन महीने की बनती राशि मिलेगी। किसी भी लाभार्थी के साथ कोई बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की नीयत साफ है और लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाएं लगातार जारी रहेंगी। महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता उनकी आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवारों की भलाई में भी अहम भूमिका निभाएगी।

लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत

इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग से किए वादों को समय पर पूरा कर रही है और लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बटाला के विधायक शैरी कलसी, सुजानपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य
    Next Article पंजाब के शहरी विकास को रफ्तार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 190 परियोजनाएं पूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के नौ लाख 87 हजार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अस्पताल में गंदगी और सीलन देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निशमन यंत्रों की जांची एक्सपायरी

    बलरामपुर। उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष में मरीजों से बातचीत की और…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियां तेज

    रुद्रपुर। मानसून को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश। मानसून अवधि में संभावित आपदाओं…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password