jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी
दिल्लीराज्य

दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी

News Desk
Last updated: July 16, 2026 7:01 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली की जनता को अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विस बिल, 2026’ को मंजूरी देकर प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने के बाद, अब नागरिकों को समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार होगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही

इस नए विधेयक की सबसे बड़ी खासियत सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है. अक्सर सरकारी फाइलों में देरी या लापरवाही के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यदि किसी अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण के सेवा देने में देरी की, तो उन पर प्रतिदिन 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये निर्धारित की गई है. साथ ही, अनुचित तरीके से आवेदन खारिज करने पर भी अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगेगा. हालांकि, कानून यह भी सुनिश्चित करता है कि अधिकारी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा, जिससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की रक्षा हो सके.

स्वतः अपील प्रणाली: अब कहीं भागने की जरूरत नहीं

इस बिल में ‘ऑटोमैटिक एस्केलेशन’ या स्वतः अपील की व्यवस्था को जोड़ा गया है. अगर कोई अधिकारी तय समय-सीमा के भीतर काम नहीं कर पाता है, तो नागरिक को अलग से कहीं अपील करने की आवश्यकता नहीं होगी. यह मामला स्वतः ही विभाग के ‘नागरिक शिकायत निवारण प्राधिकारी’ के पास पहुंच जाएगा. यदि वहां भी काम पूरा नहीं होता, तो मामला सीधे ‘दिल्ली राइट टू सर्विस आयोग’ के पास स्थानांतरित हो जाएगा. यह ‘जीरो-लेवल’ की जवाबदेही प्रणाली नागरिकों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाएगी.

डिजिटल क्रांति से होगा सेवाओं का वितरण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार एक ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाने जा रही है, जो पूरी तरह से तकनीक पर आधारित हो. उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर सेवा मिलने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. हर आवेदक को एक ‘यूनिक एप्लीकेशन नंबर’ दिया जाएगा, जिससे नागरिक घर बैठे अपने आवेदन की ‘रियल-टाइम’ स्थिति देख सकेंगे. यह नई व्यवस्था वर्ष 2011 के पुराने कानून की जगह लेगी और अधिक आधुनिक तथा प्रभावी होगी.

स्वतंत्र आयोग करेगा निगरानी

इस कानून के सुचारू कार्यान्वयन के लिए एक स्वतंत्र और वैधानिक ‘दिल्ली राइट टू सर्विस आयोग’ का गठन किया जाएगा. इसमें एक अध्यक्ष और सदस्य होंगे, जो द्वितीय अपीलों की सुनवाई करेंगे. यह आयोग न केवल सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेगा, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी कर सकेगा. आयोग हर साल अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करेगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और कानून के असर का आकलन जनता के सामने होगा.

सुशासन का नया मील का पत्थर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि यह विधेयक दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में मील का पत्थर साबित होगा. इससे न केवल शासन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि सरकारी सेवाओं के प्रति आम आदमी का भरोसा भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य दिल्ली की शासन व्यवस्था को अधिक दक्ष, संवेदनशील और पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित बनाना है.”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद तेज, कचरे से ऊर्जा बनाने की परियोजना शुरू
    Next Article पंजाब में खुलेंगे 2800 नए राशन डिपो, 5.5 लाख परिवारों को घर के पास मिलेगा राशन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट देहरादून | 18 जुलाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जसपुर में मानसून तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

    जसपुर। उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने जसपुर में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ तैयारियों…

    3 Min Read
    गणेश गोदियाल
    उत्तराखंडराज्य

    कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप: अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच सिर्फ दिखावा

    देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password