jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल

News Desk
Last updated: July 16, 2026 6:17 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की एसआईटी जांच लगभग पूरी हो गई है लेकिन अभी अंतिम रिपोर्ट शासन को नहीं सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी अगले दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है, जो चढ़ावे की गणना व अन्य व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों व चूक को सुधारने के सुझावों पर केंद्रित होगी। बुधवार को अंतिम जांच रिपोर्ट की समय सीमा समाप्त हो गई है पर जांच रिपोर्ट को लेकर गृह विभाग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे हैं और इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

एसआईटी ने वित्तीय अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षा व्यवस्था, स्टेट बैंक से हुए एमओयू, ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा अन्य संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर अपना निष्कर्ष तैयार किया है। रिपोर्ट में केवल गिरफ्तार संविदा कर्मियों की भूमिका ही नहीं, बल्कि चढ़ावे की व्यवस्था की निगरानी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही पर भी निष्कर्ष दिए गए हैं। एसआईटी गणना प्रक्रिया में सुधार के लिए खासकर बड़े बदलावों के सुझाव दिए गए हैं।

अंतिम रिपोर्ट में राज्य सरकार के लिए आगे की कार्रवाई का रोडमैप भी होगा

सूत्रों का कहना है कि बैंकिंग रिकार्ड की जांच में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भी मदद ली गई है। अंतिम रिपोर्ट में यह भी परखा गया है कि अनिवार्य तलाशी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, बिना जेब वाली वर्दी, विभिन्न हुंडियों के चढ़ावे की अलग-अलग गिनती किए में लापरवाही की सीधी जिम्मेदारी किसकी थी। किस-किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। अंतिम रिपोर्ट में राज्य सरकार के लिए आगे की कार्रवाई का रोडमैप भी होगा। एसआईटी ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी और अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए उसे 15 जुलाई तक का समय दिया गया था।

जून के पहले सप्ताह में सामने आया चढ़ावा प्रकरण

आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला जून के पहले सप्ताह से ही चल रहा है। जानकारी होने पर मंदिर ट्रस्ट ने पहले अपने स्तर पर जांच की। पुलिस के साथ छापेमारी की और नगद बरामदगी की। जब मामला खुल गया और दबाव बना तो राज्य सरकार से एसआईटी जांच की सिफारिश कर दी। एसआईटी भी करीब एक सप्ताह तक डेरा डाले रहे। सभी तथ्यों की जांच में चोरी के साक्ष्य मिलने के बाद मामला और गर्मा गया। शासन ने तत्काल संज्ञान में लिया। इधर ट्रस्ट पर भी एफआईआर का दबाव बढ़ गया। एसआईटी रिपोर्ट मिलने के बाद ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने 8 नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों चंपत राय के सबसे करीबी व वाहन चालक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, उसके रिश्तेदार मनीष यादव, कैश गणना में लगे अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा तथा करुणेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद इन सभी से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। इनके घरों मे छापेमारी कर आभूषण, लाखों की नगदी बरामद की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
    Next Article हरेला प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का पर्व : मुख्यमंत्री धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    IIT दिल्ली छात्र की मौत पर प्रदर्शन, JNUSU-AISA ने स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

    नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के दूसरे वर्ष के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों के अकादमिक…

    4 Min Read
    अजित पवार
    राज्यहरियाणा

    अजित पवार के निधन पर हरियाणा में शोक, अनिल विज ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    अंबाला: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया जिसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गगल एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की आड़ में किए गए भूमि सौदों…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password