jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी

News Desk
Last updated: September 14, 2026 8:07 am
News Desk
Share
SHARE

आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने का फैसला तो कर लिया, लेकिन इसे जमीन पर उतारने की पहली कोशिश को ही झटका लगा है। राष्ट्रीय स्तर की लॉटरी कंपनियों ने टेंडर में अपेक्षित दिलचस्पी नहीं दिखाई। पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण राज्य लॉटरी निदेशालय को निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर करनी पड़ी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार ने लॉटरी से शुरुआती तौर पर सालाना करीब 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। अधिकतम आय का अनुमान करीब 100 करोड़ रुपये तक लगाया गया है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया में कंपनियों की कम रुचि सरकार के राजस्व लक्ष्य के लिए पहली बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। सरकार ने बीते माह नियम अधिसूचित करने और राज्यपाल की मंजूरी के बाद वित्त विभाग के अधीन लॉटरी निदेशालय के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ई-टेंडर जारी किया था।

उम्मीद थी कि बड़ी और अनुभवी लॉटरी कंपनियां इसमें भाग लेंगी, लेकिन शुरुआती स्तर पर अपेक्षित प्रतिस्पर्धा नहीं बन पाई। कंपनियों की बेरुखी के पीछे टेंडर की कड़ी वित्तीय शर्तों, लाइसेंस फीस, बैंक गारंटी और राजस्व शेयरिंग मॉडल को वजह माना जा रहा है। सरकार ने लॉटरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बोलीदाताओं पर कड़े वित्तीय मानदंड लगाए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि 28 सितंबर तक भी पर्याप्त कंपनियां सामने नहीं आती हैं तो सरकार के सामने टेंडर की शर्तों और राजस्व मॉडल में बदलाव करने का विकल्प रहेगा।

टिकटों पर हिमाचल सरकार का लोगो, डिजिटल हस्ताक्षर, ड्रॉ की तारीख और समय तथा एमआरपी दर्ज होगी। पंजाब में लॉटरी से सालाना करीब 225 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का दावा किया जाता है। सरकार का तर्क है कि मिलने वाली राशि को जनकल्याणकारी योजनाओं में लगाया जा सकता है।

कंपनियों के सामने बड़ी वित्तीय शर्तें

कंपनियों की 50 करोड़ रुपये न्यूनतम नेटवर्थ जरूरी होनी चाहिए। 30 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी/एफडी सिक्योरिटी, 10 करोड़ रुपये सालाना लाइसेंस फीस, लाइसेंस फीस में हर साल 5 फीसदी बढ़ोतरी, कम से कम 6 करोड़ रुपये की गारंटीड राजस्व हिस्सेदारी, बोली के साथ 2 करोड़ रुपये बयाना राशि, टेंडर शुल्क के रूप में 5 लाख रुपये की शर्त रखी गई है। इसके अलावा किसी राज्य में कम से कम दो साल का लॉटरी संचालन अनुभव अनिवार्य किया गया है। भुगतान में देरी पर 12 फीसदी दंडात्मक ब्याज देना होगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हिमाचल में ऑनलाइन के साथ पारंपरिक पेपर टिकट वाली लॉटरी भी संचालित होगी। एक दिन में अधिकतम 12 ड्रॉ आयोजित किए जा सकेंगे। सालभर में केवल तीन बंपर ड्रॉ होंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार
    Next Article वीबी-जी राम जी योजना: उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल ने मारी बाजी, मजदूरी व्यय में बनाई बढ़त
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रपुर में कांग्रेस की अहम बैठक, खड़गे ने कहा- एकजुट होकर जनता के बीच जाएं

    रुद्रपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुलिस की अनदेखी से तंग आकर BKU कार्यकर्ता ने चौकी के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

    साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में भाकियू (गजय) के कार्यकर्ता ने नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बिजली चोरी का बड़ा खेल, जुलाई में 59 करोड़ की बिजली गायब

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के तमाम दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। बिजली चोरी पर रोक…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password