jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर
उत्तर प्रदेशराज्य

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर

News Desk
Last updated: September 4, 2026 6:32 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे। वह शुक्रवार की सुबह  श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री लखनऊ पुलिस लाइन और देर रात्रि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होने वाले जन्माष्टमी आयोजनों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाएंगे। वह परिसर में गोपूजन करेंगे। इसके बाद दर्शन-पूजन कर लीलाधारी भगवान के चरणों में श्रद्धा निवेदित करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री लखनऊ पुलिस लाइन में शाम को होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां मंदिर में झांकी दर्शन करेंगे। यहां भक्ति से ओतप्रोत अनेक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये भक्ति सरिता का आनंद उठाएंगे।

देर रात गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भी गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे। गोरखनाथ मंदिर में भजनों के बीच भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर उनके बालरूप को पालने में झुलाएंगे। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन में भजनों की प्रस्तुति रात 11:30 बजे तक अनवरत होगी।

बच्चों को चॉकलेट देंगे सीएम योगी

भजन संध्या के दौरान ही गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां भजन सुनने के साथ ही वह बच्चों को खिलौने और चॉकलेट भी भेंट करेंगे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता भी होगी।

गर्भगृह में मनाएंगे जन्माष्टमी

रात 11.30 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। रात 12 बजते ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वह मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। इसके बाद वह श्रीकृष्ण के बालरूप को पालने में झुलाएंगे।

मथुरा को 1,051 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर कृष्ण नगरी में हैं। यहां उन्होंने जन्माष्टमी से एक दिन पहले मथुरा जिले में 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 7,240 लाभार्थियों समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक, स्वीकृति पत्र, नियुक्ति पत्र और टूलकिट दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से मथुरा-वृंदावन समेत जिले के अन्य धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन, यात्री सुविधाओं, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल
    Next Article जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में डी.ए.वी. किरंदुल का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 54 पदक जीतकर लहराया परचम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

    पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर…

    5 Min Read
    किसानों
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में किसानों और उद्योगपतियों के लिए स्मार्ट जोन, स्टार्टअप्स और 75% सब्सिडी पर जमीन की सुविधा

    चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों के लिए एक स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन और उद्योगपतियों के लिए एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा। इनमें…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    दिव्यांगजन विश्वविद्यालयों को सशक्त बनाने के निर्देश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

    दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में योगी सरकार उठा रही ठोस कदम शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उपराष्ट्रपति के दून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 19-20 अगस्त को कई रूट डायवर्ट

    देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने 19…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password