jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल

News Desk
Last updated: September 4, 2026 6:21 am
News Desk
Share
SHARE

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को यूपी में सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान कर दिया। गोरखपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी और अवध क्षेत्र की टीम सबसे छोटी है। गोरखपुर में 39 और अवध में 34 सदस्यीय टीम बनाई गई है। कानपुर क्षेत्र की टीम में 38 लोगों को स्थान मिला है। इसके अलावा पश्चिम यूपी औऱ ब्रज में एक बराबर 37-37 लोगों को रखा गया है। काशी क्षेत्र की टीम में 36 नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी टीमों की घोषणा की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अवध क्षेत्र की बात करें तो अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय कार्यसमिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के नजरिए से गैर यादव ओबीसी नेताओं पर ज्यादा जोर दे रही है। अवध की नई टीम में भी गैर यादव पिछड़े पर ज्यादा जोर दिखाई दे रहा है।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी महामंत्री के कंधों पर होती है। दिवेदी ने चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियारी को महामंत्री बनाया गया है। इन चारों नेताओं को संगठन विस्तार और क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पार्टी अभियानों के संचालन की कमान सौंपी जाएगी।

10 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की तैनाती

अवधेश द्विवेदी ने नई कार्यसमिति में 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय ‘बादल’, मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संगठन के दैनिक कामकाज और अभियानों के समन्वय के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की भी घोषणा की गई है। इसमें विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और अंजलि मौर्य को मौका दिया गया है।

दस सदस्यों के रूप में सभी को साधने की कोशिश

कार्यसमिति के 10 सदस्यों की सूची में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को जगह दी गई है।

भाजपा अवध क्षेत्र में 14 जिले

भाजपा ने यूपी को छह क्षेत्रों में बांटा हुआ है। सभी 75 जिले इन छह क्षेत्रों में विभाजित किए गए हैं। अवध क्षेत्र में राजधानी लखनऊ के आसपास के 14 जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों को अवध क्षेत्र में रखा गया है। इसमें लखनऊ के अलावा उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिला शामिल है। अब जल्द कार्यसमिति की बैठक बुलाकर जिलावार जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को सौंपी जाएंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लापरवाही पर योगी सरकार की कार्रवाई, चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित
    Next Article जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान

    नई दिल्ली। बीते बुधवार की रात साढे आठ बजे संसद मार्ग-टालस्टाय मार्ग की लालबत्ती के पास उपद्रवियों ने जब अचानक सुरक्षा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ​यूपी पुलिस को मिला नया डीजी; 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने पुलिस महानिदेशक, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन देकर DG बनाया गया है। राज्यपाल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password