jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर सनसनी: बस मालिक से मांगी थी 15 हजार की रंगदारी, मना करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर सनसनी: बस मालिक से मांगी थी 15 हजार की रंगदारी, मना करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर सनसनी: बस मालिक से मांगी थी 15 हजार की रंगदारी, मना करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 8:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मसूरी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सवारियों से भरी डबल डेकर बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

डासना में हाईटेक कालेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते पर स्कूटी सवार दो युवकों ने बस को निशाना बनाकर आठ गोलियां चलाईं। गोली लगने से बस में सवार हेल्पर और बस मालिक के दोस्त घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर आध्यात्मिक नगर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस मालिक का आरोप है कि हमलावरों ने रंगदारी के चक्कर में बस पर फायरिंग की है।

स्कूटी सवार बदमाशों ने बस पर की फायरिंग

दिल्ली के उस्मानपुर तीसरा पुस्ता निवासी मोहम्मद आरिफ की डबल डेकर बस रोजाना रात को उस्मानपुर दूसरा पुस्ता से बदायूं सवारी लेकर जाती है। आरिफ के मुताबिक सोमवार रात को भी बस करीब पौने 10 बजे उस्मानपुर से 23 सवारी लेकर रवाना हुई।

बस में चालक सरीफ और बदायूं के अलापुर निवासी हेल्पर 28 वर्षीय तालिब हुसैन भी सवार थे। बस अक्षरधाम के पास से डीएमई में प्रवेश करने के बाद रात करीब पौने 12 बजे जब हाईटेक कालेज के पास पहुंची तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चालक की तरफ से बस पर फायर कर दिए।

चालक ने खतरा भांप बस के ब्रेक लगा दिए तब स्कूटी थोड़ा आगे निकल गई। इसी बीच हेल्पर तालिब ने हमलावरों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच बस के आगे स्कूटी रोक हमलावर नीचे उतरे और हेल्पर साइड से बस पर फायर कर दिए।

हमले में गोली लगने से हेल्पर तालिब और बस में बैठे उस्मानपुर निवासी 47 वर्षीय कमरूद्दीन घायल हो गए। गोली मारने के बाद मास्क लगाए स्कूटी सवार फरार हो गए।

चालक ने बस तेजी से दौड़ाते हुए वेदांता फार्म हाउस के सामने से डीएमई से निकास लेने के बाद डासना फ्लाईओवर के पास स्थित आध्यात्मिक नगर चौकी पर ले जाकर रोकी और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद घायलों को पहले संतोष अस्पताल फिर जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देख दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बस मालिक की शिकायत पर दिल्ली के उस्मानपुर निवासी अर्सलान एवं एक अज्ञात के खिलाफ मसूरी थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

बस मालिक मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया है कि उस्मानपुर निवासी अर्सलान इलाके का बदमाश है और उससे बस चलाने 15 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांग रहा था। इन्होंने रंगदारी देने से मना कर दिया तो उसने डराने के लिए बस पर फायरिंग करा दी।

बस में लगी छह गोली

हमलावरों ने बस पर आठ गोलियां चलाईं। इनमें से छह गोलियां बस में लगीं, जबकि दो गोली हेल्पर और एक सवारी के लग गई। हेल्पर खिड़की खोलकर वीडियो बना रहा था, जबकि सवारी ने हमलावरों को देखने के लिए खिड़की से बाहर अपना सिर निकाल लिया था और उसे गोली लग गई।

हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

–

सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीएसपी देहात

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
    Next Article गृह मंत्रालय में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो अधिकारी गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी और जेपी नड्डा, पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया स्वागत

    अम्बाला। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद।

    ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं। शिविर में 73 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 27 का…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे

    मेरठ। परीक्षितगढ़ कस्बा स्थित ओम पब्लिक स्कूल से शुक्रवार दोपहर शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा हादसे का शिकार हो गई। राजवाहे की…

    5 Min Read
    कांवड़ यात्रा 2025
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य 📍…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर सनसनी: बस मालिक से मांगी थी 15 हजार की रंगदारी, मना करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password