दिनांक 26.01.2026 को फुटबॉल ग्राउंड में देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक तथा श्री राजेश संधू परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ जवानों, एनसीसी कैडेट एवं स्कूल छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने देश के विकास में एनएमडीसी द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान बताया गया। परियोजना कर्मचारियों से उत्पादन-उत्पादकता के कीर्तिमान हासिल करने की अपील एवं सीएसआर के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को भी बताया तथा परियोजना की क्वालिटी सर्किल टीमों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने बेस्ट वर्कर्स अवार्ड और खेलकूद के पुरस्कार प्रदान किए। परियोजना विद्यालय द्वारा एकता गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यामंदिर स्कूल एवं भारतमाता स्कूल, गायत्री ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा केवीएस, डीएवी, प्रकाश विद्यालय एवं बीआईओपी स्कूल द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुतियां की गई। समारोह के दौरान आनंद मेला का आयोजन भी हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक संघों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जिसका आमजनों ने व्यंजनों का आनंद लिया।

