पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह व एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर द्वारा थाना प्रभारी दनकौर के साथ चौकी बिलासपुर पर शांति व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। उनके द्वारा सभी को बताया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सभी लोग सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था को बाधित न किया जाये। तत्पश्चात थाना दनकौर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पीसीआर/पीआरवी को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
