jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PM मोदी के जालंधर दौरे को लेकर अलर्ट, 17 जुलाई को NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों से अपील
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PM मोदी के जालंधर दौरे को लेकर अलर्ट, 17 जुलाई को NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों से अपील
पंजाबराज्य

PM मोदी के जालंधर दौरे को लेकर अलर्ट, 17 जुलाई को NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों से अपील

News Desk
Last updated: July 16, 2026 9:31 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस दौरान वह जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही देशभर के 74 अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

कई रूट डायवर्ट

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।

प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।

रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील

विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसा प्रबंध किया जा रहा है कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।

उन्होंने 17 जुलाई को रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रेलवे विभाग का कार्यक्रम है, इसलिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में खुलेंगे 2800 नए राशन डिपो, 5.5 लाख परिवारों को घर के पास मिलेगा राशन
    Next Article PM मोदी जींद से दिखाएंगे हरित भविष्य की राह, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    परियोजनाओं
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य, डीपीआर और ठेकेदारों की जानकारी उपलब्ध

    चंडीगढ़: हरियाणा की सभी बड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। इन क्यूआर…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में योगी सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, लखनऊ समेत कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला…

    5 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    2025 की 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया

    महाकुंभ से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक — याद रखा जाएगा यह साल साल 2025 भारत के इतिहास में एक बेहद…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    SIR पर सीएम मान का संदेश, नई वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन

    पूरे पंजाब में 25 जून से मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वोटरों का हाउस…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: PM मोदी के जालंधर दौरे को लेकर अलर्ट, 17 जुलाई को NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों से अपील
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password