jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर पीएम मोदी सख्त: हिमाचल समेत राज्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर पीएम मोदी सख्त: हिमाचल समेत राज्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
राज्यहिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर पीएम मोदी सख्त: हिमाचल समेत राज्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 9:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल सहित अन्य राज्यों में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य की धीमी गति पर सख्त नाराजगी जताई है। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित ऑनलाइन उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने संबंधित मंत्रालयों, विभागों और क्रियान्वयन एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने निर्देश दिया कि ढांचागत विकास और स्वीकृतियों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए। बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर शीर्ष स्तर से पहले भी सवाल उठे हैं।

मार्च 2027 है डेडलाइन

इसी माह हुई तैयारी बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव केके पंत और प्रधान सचिव उद्योग एम सुधा देवी से भी इस विषय पर चिंता जताई जा चुकी है। प्रदेश सरकार को मार्च 2027 में पार्क निर्मित करके देना है, लेकिन बैठक में ऐसा सामने आया है कि पार्क वर्ष 2028 तक बन पाएगा।

30 दिन में बैठक करने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे और अंतर-विभागीय समन्वय को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए। समयबद्ध कार्ययोजना और निगरानी के लिए सभी संबंधित मंत्रालयों को 30 दिन के भीतर भूमि हस्तांतरण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और निर्माण के संशोधित लक्ष्य तय करने को कहा है। गति शक्ति पोर्टल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रगति की पाक्षिक समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, स्टीम जेनरेशन, टेस्टिंग लैब और वेयरहाउसिंग जैसी साझेदार सुविधाओं के टेंडर और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि निजी निवेशकों का भरोसा बना रहे। निर्माण में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

गुजरात व आंध्र प्रदेश में भी बन रहे हैं पार्क 

केंद्र सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहन योजना के तहत देश के तीन राज्यों में वर्ष 2022 में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी थी। हिमाचल में ऊना के हरोली में उत्तर भारत के इस सबसे बड़े दवा पार्क के लिए भूमि समतलीकरण, बिजली के सब-स्टेशन और पानी की लाइन बिछाने के कार्यों में अंतर-विभागीय समन्वय की कमी के चलते तय समयसीमा आगे खिसकती रही है। हिमाचल के अलावा गुजरात व आंध्र प्रदेश में पार्क निर्माण हो रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के 5 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE बोर्ड से संबद्ध: सुक्खू सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, 1371 विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
    Next Article पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में राज्यकर्मियों को अल्टीमेटम: 31 जनवरी तक नहीं दिया चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तो फरवरी में नहीं मिलेगी सैलरी

    प्रदेश सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मियों के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है।…

    1 Min Read
    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
    उत्तराखंडराज्य

    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी जाएंगे गाजीपुर, 692 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

    गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी समिति के मैदान में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ग्रेनो: बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के लिए मांगा समर्थन

    आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को भारतीय जानता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर पीएम मोदी सख्त: हिमाचल समेत राज्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password