jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 10:53 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने टिकटों के बंटवारे पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक में हिस्सा ले सकते हैं जिसमें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के नामों पर भी बैठक भी चर्चा की जाएगी और नवंबर के पहले सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। ऐसे में टिकट के दावेदारों की नजरें अब पार्टी के फैसले पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि पहले उन दावेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो दो बार पहले विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इनमें से ज्यादातर को लगातार तीसरी बार मौका देने पर विचार किया जा सकता है।

आप के 94 विधायक हैं

पार्टी सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना चाहती है। इससे पहले के चुनाव में भी आप अपने प्रत्याशियों की दूसरे दलों से पहले ही घोषणा करती रही है। 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आप के 94 विधायक हैं।

पार्टी एक नवंबर से महिला मतदाताओं को समर्थन जुटाने और अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू कर रही है। पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर डोर टू डोर प्रचार तेज करने के लिए बोला गया है ताकि मावां-धीयां सत्कार योजना समेत आप सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाकर समर्थन जुटाया जा सके।

सीएम मान खुद भी प्रचार में जुट गए हैं और वह सभी हलकों में जाकर लोक मिलनी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आप प्रदेश में बड़ी रैलियां करने की भी तैयारी कर रही है जिसमें दिल्ली से वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

सभी हलकों में प्रभारी लगाए जा रहे, फीडबैक ले रही पार्टी 

इसी तरह आप की तरफ से सभी हलकों में प्रभारियों का भी एलान किया जा रहा है ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत किया जा सके। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा करके पार्टी ने हलकों में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट करनी शुरू कर दी है ताकि समय रहते प्रचार को धार दी जा सके। इसी तरह आप ने विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी भी लगाए हैं ताकि मतदाताओं से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया जा सके। इस फीडबैक रोजाना वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचाया जा रहा है।

सभी विंगों में की जा रही पदाधिकारियों की नियुक्ति 

इसी तरह पार्टी की तरफ से सभी विंगों में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। महिला, युवा और व्यापार विंग के अलावा बड़ी संख्या में नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों का भी एलान किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर पीएम मोदी सख्त: हिमाचल समेत राज्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
    Next Article एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में 118 शिक्षकों का सम्मान, CM रेखा गुप्ता बोलीं- शिक्षा व्यवस्था में होगा सकारात्मक बदलाव

    नई दिल्ली: दिल्ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 में118 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. समारोह में…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद

    संत प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में लापता युवकों की तलाश को लेकर उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला…

    4 Min Read
    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
    उत्तराखंडराज्य

    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा सड़कों से…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password