jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नाहन में पीएम मोदी का जन्मदिन: माता कालिस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर और बिंदल ने किया हवन-यज्ञ, भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नाहन में पीएम मोदी का जन्मदिन: माता कालिस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर और बिंदल ने किया हवन-यज्ञ, भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
राज्यहिमाचल प्रदेश

नाहन में पीएम मोदी का जन्मदिन: माता कालिस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर और बिंदल ने किया हवन-यज्ञ, भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 8:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नाहन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को सिरमौर जिले के नाहन में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में हिस्सा लिया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आहुतियां डालकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर और जनसंपर्क से जुड़े सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से भाग ले रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

धार्मिक अनुष्ठान के बाद, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन के हिंदू आश्रम का दौरा किया, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। दोनों नेताओं ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया। डॉ. बिंदल ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। आज उनके नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है, जिससे देश का युवा हर क्षेत्र में अपने सामर्थ्य का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।

इन लोगों ने किया रक्तदान

भाजयुमो द्वारा आयोजित इस शिविर में कई स्थानीय नेताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन, पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर और रजत सैनी शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, नगर निगम के पार्षद और युवा मोर्चा के कई अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नादौन में बोले सीएम सुक्खू: किशाऊ परियोजना पर भाजपा को घेरा, कहा- ‘हिमाचल के हितों की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी’
    Next Article हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के चक्कर में टला फैसला, जानिए सुंदर ठाकुर के रास्ते का रोड़ा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी। रविवार…

    3 Min Read
    भर्तियों में रोस्टर
    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    राम मंदिर पर सीएम योगी का बयान: ‘आस्था को अंधविश्वास कहने वाले नोएडा जाने से डरते थे’

    लखनऊ | 19 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राम मंदिर और आस्था को लेकर बड़ा बयान…

    3 Min Read
    प्रियंका गांधी
    छत्तीसगढ़

    ED की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी का हमला: “साय सरकार ने जंगल अदाणी को दे दिए हैं”

    ED की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी का हमला: “साय सरकार ने जंगल अदाणी को दे दिए हैं” रायपुर / नई…

    3 Min Read
    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने पंतनगर में किसान मेले का किया उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    पंतनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नाहन में पीएम मोदी का जन्मदिन: माता कालिस्थान मंदिर में जयराम ठाकुर और बिंदल ने किया हवन-यज्ञ, भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password