jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेशराज्य

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

News Desk
Last updated: September 11, 2026 5:54 am
News Desk
Share
SHARE

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्बास ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई। विधायक अब्बास पत्नी के साथ गुरुवार दोपहर पांच गाड़ियों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे। दो आरोपियों के हाजिर न होने और एक आरोपी के डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र देने के कारण मामले में आरोप तय नहीं हो सके। अब 18 सितंबर को सुनवाई होगी और आरोप तय होने के बाद गवाहों के बयान होंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे विधायक

विधायक अब्बास अंसारी पत्नी निकहत अंसारी के साथ गुरुवार दोपहर 12 बजे पांच गाड़ियों का काफिला लेकर कोर्ट पहुंचे। अब्बास की गाड़ी कोर्ट परिसर के अंदर गई। बाकी गाड़ियां बाहर खड़ी रहीं। वह ढाई घंटे तक कोर्ट के अंदर रहे। मामले में गुरुवार को ही आरोप तय होने थे। सभी आरोपियों के कोर्ट में मौजूद नहीं होने पर आरोप तय नहीं हो सके। आरोपी सपा जिलाध्यक्ष फराज खान ने न्यायालय में डिस्चार्ज अर्जी दी। नियाज अंसारी के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई।

वहीं एक अन्य आरोपी जगमोहन केंद्रीय जेल आगरा में बंद होने से पहुंच नहीं सके। आरोपियों की गैरमौजूदगी के कारण कोर्ट ने आरोप तय करने की कार्रवाई आगे बढ़ा दी। अब सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील तिवारी ने बताया कि विधायक अब्बास अंसारी से संबंधित भ्रष्टाचार निवारण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें आरोप तय होने थे। इसके लिए अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निकहत बानो के साथ उपस्थित हुए थे, लेकिन आरोपी फराज खान के डिस्चार्ज आवेदन दिए जाने, नियाज अंसारी की हाजिरी माफी और आगरा जेल में बंद जगमोहन के उपस्थित न हो पाने के कारण आरोप तय नहीं हो सके।

कोर्ट ने स्वीकार की सुरक्षा की अर्जी

अब्बास अंसारी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर जानमाल का खतरा बताया। उन्होंने कहा कि पिता मुख्तार अंसारी एक मामले में शिकायतकर्ता थे। अब मैं इस केस की पैरवी कर रहा हूं। ऐसे में मुझे कोर्ट आने-जाने के दौरान खतरा महसूस हो रहा है। इसलिए अगली तारीखों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। कोर्ट ने अब्बास अंसारी की अर्जी को स्वीकार कर लिया।

डीएम-एसपी के छापे में कमरे में मिली थीं निकहत

चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निकहत के अवैध मुलाकात का मामला 11 फरवरी 2023 को सामने आया था। निकहत पति अब्बास से मिलने अक्सर चित्रकूट जेल जाती थीं। इस बात की जानकारी चित्रकूट डीएम और एसपी को गोपनीय तरीके से मिली। इसके बाद जेल में छापा डाला गया तो यहां एक कमरे में निकहत बानो मिली, बाहर से ताला बंद था।

मौके से ही निकहत को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था

पता चला कि अफसरों के पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही अब्बास को जेलकर्मियों ने कमरे से निकाल दिया था। चेकिंग में निकहत अंसारी के पास से विदेशी करेंसी और मोबाइल बरामद हुआ था। पूछताछ के बाद निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में पता चला निकहत नियमों के खिलाफ लंबे समय तक जेल में रहीं।

जेल अधीक्षक, जेलर समेत कई पर हुआ था केस

कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत अंसारी, चालक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा जिलाध्यक्ष फराज खान और शाहबाज समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब एक साल पहले यह मामला लखनऊ की अदालत से बांदा स्थानांतरित हुआ था। अब इसकी सुनवाई बांदा जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Next Article 5वीं पास मास्टरमाइंड छाप रहा था नकली नोट… कानपुर में 2.04 लाख की करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में छोटी दुकानों का हाउस टैक्स घटाने की तैयारी, 5875 से घटकर 1762 रुपये होगा टैक्स

    गाजियाबाद। नगर निगम व्यापारियों को हाउस टैक्स में राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत तीन प्रमुख बिंदुओं पर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल उनके दल से नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व विधायक, विकास और सुशासन की सराहना की

    देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना कैमरे में कैद

    नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दल्लूपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password