jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दादरी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले उठा राजनीतिक तूफान: पोस्टरों से दिग्गज गायब, अंदरूनी खींचतान उजागर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दादरी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले उठा राजनीतिक तूफान: पोस्टरों से दिग्गज गायब, अंदरूनी खींचतान उजागर
इंडियाउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

दादरी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले उठा राजनीतिक तूफान: पोस्टरों से दिग्गज गायब, अंदरूनी खींचतान उजागर

Pushp Naman Srivastava
Last updated: August 1, 2026 3:31 pm
Pushp Naman Srivastava
Share
SHARE

दादरी (गौतम बुद्ध नगर)।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगामी 3 अगस्त को दादरी आगमन को लेकर गौतम बुद्ध नगर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक तरफ जहां कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस आयोजन को लेकर पार्टी के भीतर सुलग रही गुटबाजी अब खुलकर सतह पर आ गई है।

Contents
About The AuthorPushp Naman Srivastava

चर्चा है कि इस पूरे कार्यक्रम का पूरा दारोमदार राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर के कंधों पर है। आयोजन की हर कमान इन्हीं दोनों नेताओं के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी गलियारों में इस बात को लेकर तीव्र असंतोष है कि इस आयोजन में जिले के अन्य प्रमुख गुर्जर नेताओं को पूरी तरह से किनारे कर दिया गया है।

स्थानीय नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम को ‘व्यक्तिगत प्रभाव’ चमकाने का जरिया बनाया जा रहा है, जिससे समुदाय और पार्टी के अन्य दिग्गज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस विवाद की सबसे बड़ी वजह क्षेत्र के स्थापित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी मानी जा रही है। स्थानीय नेतृत्व दरकिनार दादरी के मौजूदा विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी और हरिश्चंद्र भाटी जैसे कद्दावर गुर्जर नेताओं को इस आयोजन में कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही है।
हद तो तब हो गई जब कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए होर्डिंग्स और बैनरों से क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्रदेश मंत्री महामेधा नागर की तस्वीरें और नाम या तो नदारद हैं या उन्हें बिल्कुल हाशिए पर रखा गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक बैनर या पोस्टर का विवाद नहीं है, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जिले में अपना वर्चस्व स्थापित करने की एक बड़ी लड़ाई है। आयोजन में क्षेत्रीय सांसद, विधायकों और जिलाध्यक्ष तक को अलग-थलग किए जाने से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है।

3 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम से पहले उभरा यह असंतोष बीजेपी के लिए गले की फांस बन सकता है। एक तरफ जहां पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ और अनुशासित संगठन का दावा करती है, वहीं गौतम बुद्ध नगर में मची यह खींचतान विरोधी दलों को भी मुद्दा थमा सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दादरी पहुंचने से पहले शीर्ष नेतृत्व इस गुटबाजी पर काबू पाता है या फिर यह अंदरूनी नाराजगी कार्यक्रम में किसी बड़े राजनीतिक घमासान का रूप लेती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Pushp Naman Srivastava

About The Author

Pushp Naman Srivastava

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा
    Next Article सेवा का सम्मान, समर्पण को सलाम: एनएमडीसी किरंदुल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का इंटक यूनियन ने किया भावपूर्ण सम्मान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू…

    3 Min Read
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश

    हम 2 मिनट में पार्टी तोड़ देते’ – अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर को करारा जवाब!

    0 Min Read
    बिहार

    बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया”

    बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया” 📅 दिनांक: 21 जुलाई…

    3 Min Read
    खनन सुधारों
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार

    देहरादून। उत्तराखंड में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और खनन आवंटन व परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दादरी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पहले उठा राजनीतिक तूफान: पोस्टरों से दिग्गज गायब, अंदरूनी खींचतान उजागर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password