jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा
पंजाबराज्य

पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 8, 2026 11:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महंगाई भत्ता (डीए) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि डीए कर्मचारियों का अधिकार है और राज्य सरकार को बिना देरी उनके बकाया का भुगतान करना चाहिए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत मान के पिता भी सरकारी कर्मचारी थे,  लेकिन आज सरकारी कर्मचारी जब महंगाई भत्ता (डीए) की मांग कर रहे हैं तो उन कर्मचारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी जा रही हैं।

कर्मचारियों को उनका हक तुरंत दीजिए, नहीं तो पंजाब कांग्रेस कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेगा और उनके अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगें मानने के बजाय पुलिस बल का सहारा ले रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार के पास गुजरात और गोवा में चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए धन है, तो पंजाब के कर्मचारियों के बकाया डीए के लिए पैसा क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हाई कोर्ट के आदेशों का सम्मान करने के बजाय डीए भुगतान के मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाकर कर्मचारियों का हक रोकने का प्रयास कर रही है।

वड़िंग ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के आप सरकार के वादे की भी याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा
    Next Article जेन-जी से टकराव नहीं, संवाद: नायब सैनी का मंत्र—पहले सुनो, फिर समझाओ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    राहुल गांधी को जहां सुननी थी ‘छात्रों की गूंज’, प्रयागराज में उस जगह की बुकिंग ही कैंसिल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले तैयारियों को बड़ा…

    4 Min Read
    केंद्रीय बजट
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत @2047’ के लिए निर्णायक कदम बताया

    देहरादून। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट 2026-27 की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ…

    1 Min Read
    एजुकेशन टाउनशिप
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इन 4 शहरों में बनेंगी ‘एजुकेशन टाउनशिप’, स्कूल-कॉलेज के साथ मिलेगी कोचिंग की सुविधा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में नई एजुकेशन टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है। इन…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password