jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन

News Desk
Last updated: August 13, 2026 9:20 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नई नियुक्तियों से पहले कांग्रेस की सियासत अचानक गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर दौरे के बीच अचानक दिल्ली रवाना हो गए। बिलासपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री का 15 अगस्त को शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन बुधवार को उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Contents
About The AuthorNews Desk

दिल्ली में अहम बैठक

मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली पहुंचने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक को मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के बड़े चेहरे

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। एक साथ कई वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली पहुंचने से प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

सुंदर ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय

मंत्रिमंडल में एक नए चेहरे की एंट्री को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ मानी जा रही है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। लंबे समय से मंत्रिमंडल में कुल्लू को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठती रही है। ऐसे में ठाकुर को मंत्री पद मिलना क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी चर्चा है। सरकार के भीतर किसी एक मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। हालांकि इस पर अंतिम फैसला विधानसभा सत्र के बाद होने की संभावना है।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर भी मंथन

विधानसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर भी कांग्रेस के भीतर लॉबिंग तेज है। पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें इसका राजनीतिक इनाम मिलने की चर्चा है। संजय रत्न समेत कुछ अन्य विधायकों के नाम भी संभावित दावेदारों में बताए जा रहे हैं।

सरकार के साथ संगठन में भी बदलाव

कांग्रेस की सियासी हलचल केवल सरकार तक सीमित नहीं है। अगले सप्ताह संगठन में भी कई अहम पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश के नेताओं की दिल्ली दौड़ ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

विनय कुमार व विक्रमादित्य पहुंचे थे दिल्ली

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शिमला लौट चुके हैं। अब मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली दौरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है कि अगला सप्ताह हिमाचल कांग्रेस की राजनीति में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना
    Next Article गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने PRV में मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड पायलट की मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    होली के दिन दर्दनाक हादसा: बंदरों से बचते समय छत से गिरा किसान, मौत से परिवार में मचा कोहराम

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बंदरों के हमले से बचने की…

    2 Min Read
    भाजपा विधायक
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – “औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में”

    यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – "औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में"…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं

    गाजियाबाद। एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं के अनुपात में बड़ा अंतर सामने आया है। गाजियाबाद…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    इंदिरापुरम में देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपती समेत चार गिरफ्तार

    साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को न्यायखंड-तीन स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password