jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चार गोलियां आर-पार निकलीं, पांच शरीर में धंसी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चार गोलियां आर-पार निकलीं, पांच शरीर में धंसी
उत्तर प्रदेशराज्य

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चार गोलियां आर-पार निकलीं, पांच शरीर में धंसी

News Desk
Last updated: August 28, 2026 7:15 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। शाम के समय कोतवाली से कुछ ही दूरी पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूत्रों के मुताबकि पोस्टमार्टम से पहले कराए गए एक्सरे और सीटी स्कैन में अंकित के शरीर में नौ गोलियां लगने की पुष्टि हुई। इनमें चार गोलियां शरीर के आरपार निकल गईं, जबकि पांच गोलियां शरीर के अंदर धंसी पाई गईं। पांव से लेकर सिर तक गोलियों के निशान ने हमलावरों की बेरहमी की कहानी बयां कर दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

बताया गया है कि अंकित के सिर में दो गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं। वहीं शरीर में धंसी पांच गोलियों में दो जांघ में, दो पेट में और एक गोली छाती के आसपास में मिली। इसके अलावा अन्य दो गोलियां शरीर को आरपार करती हुई निकलीं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से पहले चिकित्सकों ने शरीर में लगी गोलियों और उनके प्रवेश व निकास के स्थानों की पड़ताल के लिए एक्सरे और सीटी स्कैन कराया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया।

वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की तो गोलियां लगने के बाद वह जान बचाने के लिए पास खड़ी स्कॉर्पियो के पीछे छिपने का प्रयास करने लगा। हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। अंकित के गाड़ी की ओट लेने पर बदमाश आगे की ओर पहुंच गए और स्कॉर्पियो पर भी फायरिंग की। तीन गोलियां गाड़ी के अगले हिस्से और शीशे को भेदती हुई निकल गईं। गाड़ी के शीशे पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए। घटनास्थल पर हुई करीब 20 राउंड फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

सुबह सात बजे पूरी हुई पोस्टमार्टम प्रक्रिया

हत्या के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों के कारण काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद करीब पौने 12 बजे अंकित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। अस्पताल पहुंचने पर पहले एक्सरे और सीटी स्कैन कराया गया, ताकि शरीर में धंसी गोलियों और गोली लगने की स्थिति का स्पष्ट आकलन किया जा सके।

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात करीब तीन बजे चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। गोलियों की संख्या और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटों की पड़ताल के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लंबी चली और सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। वारदात का तरीका और पोस्टमार्टम से सामने आई गोलियों की स्थिति यह बताती है कि हमलावरों ने अंकित को निशाना बनाकर बेहद करीब से और लगातार फायरिंग की।

अंकित हत्याकांड में सीटीवी फुटेज में बाइक पर जाते दिखे चार संदिग्ध बदमाश

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले और बाद की फुटेज खंगालने पर चार संदिग्ध युवक दो बाइकों पर आते-जाते दिखाई दिए हैं। सभी की उम्र करीब 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चारों की पहचान करने के साथ उनके आने-जाने के पूरे रूट को खंगाल रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर घटनास्थल के पास से सीधे बाइक पर सवार होकर नहीं भागे। घटना के तुरंत बाद वे गली के रास्ते पैदल निकल गए। इसके बाद बुढ़ाना रोड पर पहले से खड़ी अपनी दो बाइकों तक पहुंचे। वहां से चारों दो-दो की संख्या में बाइकों पर सवार हुए और इत्मीनान से फरार हो गए।

पहले से तय था भागने का रास्ता

बदमाशों के इस तरीके से पुलिस को आशंका है कि उन्होंने पहले से ही भागने का रास्ता और बाइकों को खड़ा करने की जगह तय कर रखी थी। जांच में जुटी पुलिस को अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है। बताया जा रहा है कि बुढ़ाना रोड से निकलने के बाद चारों संदिग्ध विजय चौक के आसपास लगे कैमरों में भी एक साथ जाते दिखाई दिए हैं।

पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज को क्रमवार जोड़कर बदमाशों के भागने का पूरा रूट तैयार कर रही है। इसके साथ ही आगे के रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विजय चौक से निकलने के बाद वे किस दिशा में गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को तकनीकी जांच के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चारों युवकों की कद-काठी, कपड़ों और बाइकों की पहचान के आधार पर आसपास के जिलों की पुलिस से भी जानकारी साझा की जा सकती है। घटना के बाद जिस तरह से बदमाश पहले पैदल गलियों से निकले और फिर कुछ दूरी पर खड़ी बाइकों से फरार हुए, उससे वारदात की पहले से योजना बनाए जाने की संभावना भी जांच के दायरे में है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विकास परियोजनाओं मे देरी बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी पर तय होगी जवाबदेही, ऐक्शन में सीएम योगी
    Next Article अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    FSDA
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में तेल-मसाले में मिलावट करने वालों पर FSDA कसेगा शिकंजा, ब्रांडेड कंपनियों पर भी होगी कार्रवाई

    लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज…

    3 Min Read
    शारदा यूनिवर्सिटी
    उत्तर प्रदेश

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा की आत्महत्या: दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप | Jyoti Suicide Case

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या 👉 सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश ग्रेटर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

    गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित मधुबन बापूधाम आवासीय योजना अपनी जमीन, अपना आसमान के तहत 350 भूखंडों की लॉटरी…

    3 Min Read
    एजुकेशन टाउनशिप
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इन 4 शहरों में बनेंगी ‘एजुकेशन टाउनशिप’, स्कूल-कॉलेज के साथ मिलेगी कोचिंग की सुविधा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में नई एजुकेशन टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है। इन…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, चार गोलियां आर-पार निकलीं, पांच शरीर में धंसी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password