jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

News Desk
Last updated: August 16, 2026 8:54 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित मधुबन बापूधाम आवासीय योजना अपनी जमीन, अपना आसमान के तहत 350 भूखंडों की लॉटरी अब पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। 19 और 20 अगस्त को होने वाली इस लॉटरी को आवेदक अपने घर बैठे लाइव देख सकेंगे। इसके लिए जीडीए ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रक्रिया देखने के लिए लिंक जारी करेगा। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लॉटरी का सीधा प्रसारण व्यवस्था रहेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी और आकार के 350 भूखंडों के लिए रिकॉर्ड 42 हजार 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में आवेदकों के कारण सभागार में सभी लोगों की मौजूदगी संभव नहीं थी। इसे देखते हुए जीडीए ने पहली बार व्यापक स्तर पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक आवेदक पूरी प्रक्रिया को वास्तविक समय में देख सके।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार लॉटरी पूरी तरह कंप्यूटरीकृत प्रणाली से निकाली जाएगी। प्रक्रिया के दौरान सभी पात्र आवेदनों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा और चयन निर्धारित साफ्टवेयर के माध्यम से होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जिससे किसी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति न रहे।

19 व 20 अगस्त को होगा ई-लॉटरी ड्रा

जीडीए की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों के लिए ई-लॉटरी 19 व 20 अगस्त को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें 42 हजार से अधिक आवेदकों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें 19 अगस्त को श्रेणी ए, बी, सी और डी के आवेदकों के लिए ई-लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, 20 अगस्त को एफ, जी, एच और आइ पाकेट के भूखंडों की ई-लॉटरी प्रक्रिया होगी।

अपर सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित

ई-लॉटरी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति में जिला प्रशासन, विद्युत विभाग, जीडीए के मुख्य अभियंता, संबंधित जोन प्रभारी, मुख्य नगर नियोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सभी आवेदकों से विशेष अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या बिचौलियों के झांसे में न आएं। लॉटरी से जुड़ी किसी भी सूचना या परिणाम के लिए केवल जीडीए के आधिकारिक पोर्टल पर 18 अगस्त को जारी लिंक का ही उपयोग करें। कंप्यूटरीकृत ई-लॉटरी प्रणाली से सभी पात्र आवेदकों के लिए पारदर्शिता बरती गई है।

–

– प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय
    Next Article गाजियाबाद में डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं रिटायर्ड अधिकारी, CBI-ATS अफसर बन ठग लिए 1.25 करोड़
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    जातिवादी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी बोले- यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी-परिवारवादी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जातिवादी राजनीति और परिवारवाद पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में जल संरक्षण की बड़ी पहल, सात जिलों में बनेंगे 131 जलाशय और तालाब

    चंडीगढ़। हरियाणा के सात जिलों भिवानी, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी तथा सिरसा में 131 जलाशय, झीलें और तालाब बनाए…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    क्या इंडिया दल टूट जायेगा…अखिलेश ने सब कुछ बता दिया..

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

    2 Min Read
    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश को केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद पैदा हुई स्थिति पर प्रधान सचिव वित्त देवेश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password