jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट

News Desk
Last updated: August 14, 2026 9:17 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के किसी भी पदाधिकारी की कुर्सी स्थायी नहीं है। स्पष्ट किया कि संगठन में किसी पद पर बने रहना स्थायी अधिकार नहीं होगा। पदाधिकारियों का मूल्यांकन उनके काम और सक्रियता के आधार पर होगा। हाईकमान ने प्रदेश में संगठन के पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की रिपोर्ट तलब की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हिमाचल कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और सह प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान मौजूद भी रहे।

इस दौरान प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर तक संगठन की गतिविधियों और पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। नीट पेपर लीक और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदेशभर में चलाए आंदोलन में जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की भूमिका को भी समीक्षा का आधार बनाया गया।

ग्रीन, यलो और रेड जोन में बांटे जाएंगे पदाधिकारी

पदाधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर ग्रीन, यलो और रेड जोन में रखने पर भी चर्चा हुई। ग्रीन जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी शामिल होंगे। बेहतर प्रदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी देकर पुरस्कृत किया जा सकता है। यलो जोन वाले में उन पदाधिकारियों को रखा जाएगा, जिनमें सुधार और बेहतर काम करने की गुंजाइश है।

ऐसे पदाधिकारियों को चेतावनी देकर काम में सुधार का अवसर दिया जाएगा। दो बार चेतावनी के बावजूद प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर उन्हें संगठन से बाहर किया जा सकता है। रेड जोन में आने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन को आधार बनाकर संगठन से हटाने का निर्णय लिया जा सकता है।

संगठन में नई नियुक्तियां जल्द

दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुक्खू व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग से भी बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए लंबित नियुक्तियों पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द नई नियुक्तियां किए जाने की संभावना है।

इसके लिए सूची हाईकमान को सौंपी जा चुकी है। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाए जाने पर भी विचार किया गया है। बाद में मुख्यमंत्री सुक्खू राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिले।

सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वह विधानसभा और मंचों से कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर का नाम सार्वजनिक कर चुके हैं। ऐसे में कोई विरोध नहीं है।

हालांकि, अब भी दावेदारी करने वाले पीछे नहीं हट रहे। विधानसभा उपाध्यक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर भी निर्णय लिया जा सकता है। पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कल शिमला आ सकती हैं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अगस्त को शिमला आ सकती हैं। 17 और 18 अगस्त को उनका मंडी जिले के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी आने वाले दिनों में हिमाचल दौरे का कार्यक्रम बन सकता है।

बैठक से पहले लौटे मुकेश, शुक्ल से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली से में हुई बैठक में मौजूद नहीं रहे। उन्होंने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की थी। वीरवार को उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी मुलाकात की। इसके बाद वह ऊना लौट आए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM सुक्खू 16 अगस्त को अति गरीब परिवारों से करेंगे सीधा संवाद, जरूरत के आधार पर बनेगा विकास का खाका
    Next Article हिमाचल में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, 2027-28 से लागू होगा नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर संचालित जिले की 20 सोसायटियों की एओए, आरडब्ल्यूए और बिल्डर को ड्युअल…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा

    यूपी सरकार प्रापर्टी टैक्स (गृहकर, जलकर और सीवरकर) के बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की सुविधा देने जा…

    3 Min Read
    AAP
    दिल्ली

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र नई दिल्ली, 3 जून 2025…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा

    उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ के बीमा…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password