jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की तैयारी: सुक्खू सरकार ने विभागों से मांगा पूरा ब्योरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की तैयारी: सुक्खू सरकार ने विभागों से मांगा पूरा ब्योरा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की तैयारी: सुक्खू सरकार ने विभागों से मांगा पूरा ब्योरा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 7:28 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी एक्ट रद होने और सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद राज्य सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की प्रक्रिया पर मंथन शुरू कर दिया है। सरकार ने सभी विभागों से ऐसे कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा है, जो अदालत के फैसले के तहत इन लाभों के पात्र हो सकते हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

फिलहाल सरकार के पास विभागवार पात्र कर्मचारियों की संख्या का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
शिमला में मंगलवार को मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। इसमें प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, प्रधान सचिव कार्मिक एम. सुधा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश

मुख्य सचिव ने विभागों को प्रभावित कर्मचारियों का नियुक्ति माध्यम, अनुबंध सेवाकाल, नियमितीकरण की तिथि और वर्तमान सेवा स्थिति सहित पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए। आंकड़े मिलने के बाद ही पात्र कर्मचारियों की संख्या और सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार का आकलन हो सकेगा।

लाभ एकरूप रखने की तैयारी

सरकार सभी विभागों में लाभ देने की प्रक्रिया एकरूप रखने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कार्मिक विभाग सामान्य दिशा-निर्देश जारी करेगा। इनमें पात्रता और लाभ देने की प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी। कार्मिक विभाग को विधि विभाग से परामर्श लेने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अदालत के आदेशों की अनुपालना में कोई कानूनी विसंगति न रहे।

अनुबंध कर्मचारियों की तीन श्रेणियां

बैठक में अनुबंध कर्मचारियों की तीन श्रेणियां तय कर उनका अलग-अलग रिकार्ड जुटाने पर चर्चा हुई। पहली श्रेणी में राज्य चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी, दूसरी में साक्षात्कार और बैचवाइज आधार पर भर्ती कर्मचारी तथा तीसरी में वे कर्मचारी शामिल हैं, जो पहले अस्थायी या अन्य माध्यमों से नियुक्त हुए और निर्धारित कार्यकाल पूरा करने के बाद अनुबंध पर आए।

2003 से शुरू हुई अनुबंध भर्तियां, एक्ट को कोर्ट में मिली चुनौती

हिमाचल में वर्ष 2003 के बाद अनुबंध आधार पर भर्तियां शुरू हुईं। समय के साथ अनुबंध नीति में बदलाव होता रहा और अनुबंध से नियमित होने की अवधि आठ वर्ष से घटकर दो वर्ष रह गई। नियुक्ति तिथि और अनुबंध सेवाकाल के आधार पर लाभ देने को लेकर अदालतों में कई मामले पहुंचे। वित्तीय देनदारियों से बचने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस आफ गवर्नमेंट एम्प्लाइज एक्ट, 2024 विधानसभा में पारित करवाया। इसमें प्रविधान किया गया कि अनुबंध कर्मचारियों पर नियमित नियुक्ति से जुड़े प्रविधान लागू नहीं होंगे। सरकार ने इस एक्ट को पिछली तिथि से लागू किया था। कर्मचारियों ने एक्ट को हाई कोर्ट में चुनौती दी।

हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल को इसे असंवैधानिक करार दिया। इसके बाद सुक्खू सरकार ने फैसले के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की, जिसे 29 जुलाई को खारिज कर दिया गया। सुप्रीमकोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए वित्तीय लाभ के भुगतान के लिए चार महीने का समय दिया था। इस आदेश से राहत पाने के लिए राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की, लेकिन सुप्रीमकोर्ट ने उसे भी खारिज कर दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत
    Next Article सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भटियात को दी 419 करोड़ की सौगात: चुवाड़ी में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं का मिलेगा प्रशिक्षण, मुख्य सचिव ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    देश का मेट्रो और आरआरटीएस नेटवर्क बढ़कर हुआ 1208 किलोमीटर

    चंडीगढ़। देश में आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, सुविधाजनक और समावेशी बनाने की…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन: मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

    देहरादून। उत्तराखंड लोक भवन में सुबह 11 बजे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर की जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

    PDA स्वाभिमान ऐप, बूथ स्तर की तैयारियों एवं संगठन को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की तैयारी: सुक्खू सरकार ने विभागों से मांगा पूरा ब्योरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password