jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 7:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को दून आगमन पर प्रस्तावित पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें कर कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति बनाई गई। पार्टी ने प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या का लक्ष्य तय करने पर जोर दिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भाजपा की ओर से यह रैली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित की जा रही है। बैठकों में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों के साथ शक्ति केंद्रों व बूथों तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी विधानसभा से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठकों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व खजानदास समेत विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर ने भी कार्यकर्ताओं को संख्या के लिहाज से तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों और विधानसभा पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपने तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठकों में रैली के लिए विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की प्रस्तावित संख्या का ब्योरा भी लिया गया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं और आमजन के बीच भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जाएगी। बैठक में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, संध्या थापा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, पूनम मंगाई समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
    Next Article हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ देने की तैयारी: सुक्खू सरकार ने विभागों से मांगा पूरा ब्योरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा…

    2 Min Read
    देहरादून
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

    देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

    3 Min Read
    वेलनेस सेंटर
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब छोटी-मोटी बीमारी बुखार, खांसी व जुकाम…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, मौके के निरीक्षण के लिए 2 एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त

    गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट गुलमोहर ग्रीन्स में निवासियों की सहमति के बिना अतिरिक्त निर्माण और अवैध फ्लोर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password