jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय मनाली दौरा: सर्किट हाउस बना ‘राष्ट्रपति कार्यालय’, सासे हैलीपैड पर उतरीं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय मनाली दौरा: सर्किट हाउस बना ‘राष्ट्रपति कार्यालय’, सासे हैलीपैड पर उतरीं
राज्यहिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय मनाली दौरा: सर्किट हाउस बना ‘राष्ट्रपति कार्यालय’, सासे हैलीपैड पर उतरीं

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कुल्लू: राष्ट्रपति का कार्यालय अब 3 दिन तक मनाली से चलेगा। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली पहुंचीं और उनके हैलीकाॅप्टर की लैंडिंग सासे हैलीपैड पर हुई। इससे पहले अन्य हैलीकाॅप्टरों में राष्ट्रपति भवन का स्टाफ, जल, थल और वायु सेना वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। अब मनाली का सर्किट हाऊस राष्ट्रपति आवास और कार्यालय में तबदील हो गया है। आसपास के कुछ होटलों को भी बुक किया गया है। राष्ट्रपति व स्टाफ और अन्य अधिकारियों के रहने व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी बातों को कॉन्फिडैंशियल रखा गया है। नजदीकी तौर पर प्रबंधों को ज्यादातर केंद्र सरकार से जुड़े महकमों और उपक्रमों से जुड़े अधिकारी देख रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पूरे मनाली क्षेत्र और राष्ट्रपति के दौरे वाले क्षेत्रों के सुरक्षा के मोर्चे पर 600 पुलिस व होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। बुधवार को सुबह 6:30 बजे से सिस्सू की ओर से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल से आने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें रोहतांग पास का उपयोग करना होगा। सुबह 8:30 बजे से मनाली से अटल टनल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित नाकों पर रोक दिया जाएगा। सुबह 9:10 बजे राष्ट्रपति का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होगा। इसके बाद पलचान से आगे अटल टनल की ओर केवल एलएमवी और आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

यातायात बहाली

काफिले की वापसी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद की जाएगी। लगभग 2:00 बजे तक प्रतिबंध रहने की संभावना है। पर्यटकों के लिए प्रशासन ने सलाह दी है कि 7 अक्तूबर को सुबह से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल की यात्रा न रखें और यात्रा से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

रिजर्व रखे गए हैं एयरपोर्ट और हैलीपैड

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट, सासे हैलीपैड, लाहौल-स्पीति और मंडी जिला के हैलीपैडों को रिजर्व रखा गया है। इन एयरपोर्ट और हैलीपैडों का राष्ट्रपति के प्रवास के चलते कभी भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय और एसपीजी की अनुमति के बगैर इन जगहों पर कोई भी वायुयान की लैंडिंग या टेकऑफ नहीं होगा।

वीवीआईपी मूवमैंट व आपात स्थिति में अनुमति के बाद जहाज उतर सकेंगे। राष्ट्रपति और उनके कार्यालय से जुड़े लोग होटलाइन नंबरों के जरिए ही सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं और आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। दिल्ली से मिले निर्देशों पर बीएसएनएल की ओर से ये हाेटलाइन नंबर इंस्टाल किए गए हैं। सासे हैलीपैड में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत सहित अन्यों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नौणी यूनिवर्सिटी विवाद: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, कार्यवाहक VC का आदेश पलटा; सिद्धार्थ आचार्य ही रहेंगे रजिस्ट्रार
    Next Article एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू का बड़ा बयान: नड्डा से मांगीं 320 अतिरिक्त PG सीटें, रोबोटिक सर्जरी का रखा रोडमैप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    पहले जय श्रीराम बोलने पर पड़ती थी लाठी, अब स्कीम का नाम ही G RAM G; अयोध्या में बोले योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन…

    3 Min Read
    कोटद्वार विवाद
    उत्तराखंडराज्य

    कोटद्वार विवाद: कपड़ों की दुकान से सियासी और सामाजिक बहस तक

    कोटद्वार। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ स्थानीय…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

    लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव से मिलकर थामा सपा का हाथ

    लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा के अंदर की बेचैनी पार्टी के लिए चुनौती बनने लगी है। बरेली और…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय मनाली दौरा: सर्किट हाउस बना ‘राष्ट्रपति कार्यालय’, सासे हैलीपैड पर उतरीं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password