jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू का बड़ा बयान: नड्डा से मांगीं 320 अतिरिक्त PG सीटें, रोबोटिक सर्जरी का रखा रोडमैप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू का बड़ा बयान: नड्डा से मांगीं 320 अतिरिक्त PG सीटें, रोबोटिक सर्जरी का रखा रोडमैप
राज्यहिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू का बड़ा बयान: नड्डा से मांगीं 320 अतिरिक्त PG सीटें, रोबोटिक सर्जरी का रखा रोडमैप

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जहां राष्ट्रपति का बिलासपुर आने पर आभार और स्वागत किया। वहीं हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने का रोडमैप उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और करीब 500 रोबोटिक सर्जन तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश में 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि प्रदेश में कैंसर और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हिमाचल के लोगों को बेहतर और आधुनिक उपचार प्रदेश में ही उपलब्ध करवाना है। पहले प्रदेश में मेडिकल पीजी की केवल 270 सीटें थीं। अब 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पीजी सीटों में बड़े विस्तार की दिशा में काम हो रहा: सीएम

उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर पीजी सीटों में बड़े विस्तार की दिशा में काम हो रहा है। ऐसे में हिमाचल के संदर्भ में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नड्डा से आग्रह किया कि प्रदेश को इस पहल का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सरकार का प्रयास है कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें। दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलें। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर न जाना पड़े, यही सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने पिछले डेढ़ वर्ष में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया: सुक्खू

एम्स दिल्ली की तर्ज पर 3 टेस्ला एमआरआई, पीईटी-सीटी स्कैन, हाई-एंड एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे बीमारी की समय पर पहचान और बेहतर उपचार में मदद मिलेगी। सरकार एम्स की तर्ज पर आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने का प्रयास कर रही है। हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला एलाइड कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 244 सीटों पर दाखिला प्रस्तावित है। इससे पहले उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले एमबीबीएस और पीजी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देवभूमि और वीरभूमि बताया हिमाचल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। प्रदेश के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। यहां की मंदिर परंपराएं, लोक संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत प्रदेश को अलग पहचान देती हैं। हिमाचल में अतिथि को भगवान का रूप मानने की परंपरा है और इसी भावना से प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। प्रदेश के वीरों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

भाखड़ा के लिए बिलासपुर के लोगों के त्याग को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने राष्ट्र निर्माण और विकास की कीमत के रूप में विस्थापन का दर्द भी सहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विकास के विजन के अनुरूप बना भाखड़ा बांध विकास और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है, लेकिन इसके निर्माण में बिलासपुर के लोगों के त्याग और योगदान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय मनाली दौरा: सर्किट हाउस बना ‘राष्ट्रपति कार्यालय’, सासे हैलीपैड पर उतरीं
    Next Article गाजियाबाद: विजयनगर में ट्रक ने 22 वर्षीय युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी चालक की तलाश जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक करने की तैयारी, हिमकेयर-आयुष्मान-सहारा योजनाओं में होगा सुधार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना बंद नहीं होगी। इनमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर सुधार…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ और निगम प्रबंधन के बीच बुधवार को हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़े…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राइट अर्थ इंफ्रा और एएसआर सेंट्रल एवेन्यू प्रोजेक्ट में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर हुई…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ’55-60 साल देश को लूटा, युवाओं को क्या दिया?’ सिद्धार्थनगर में राहुल-अखिलेश पर जमकर बरसे CM योगी

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के कार्यक्रम में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू का बड़ा बयान: नड्डा से मांगीं 320 अतिरिक्त PG सीटें, रोबोटिक सर्जरी का रखा रोडमैप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password