jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आपदा राहत पर पेंच: हिमाचल को 3400 करोड़ का मेमोरेंडम दोबारा बनाना होगा, केंद्रीय दल ने तय फार्मेट में मांगी रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आपदा राहत पर पेंच: हिमाचल को 3400 करोड़ का मेमोरेंडम दोबारा बनाना होगा, केंद्रीय दल ने तय फार्मेट में मांगी रिपोर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

आपदा राहत पर पेंच: हिमाचल को 3400 करोड़ का मेमोरेंडम दोबारा बनाना होगा, केंद्रीय दल ने तय फार्मेट में मांगी रिपोर्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 2, 2026 8:15 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून आपदा से हुए करीब 3400 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए अब राज्य सरकार को केंद्र के तय मानकों और निर्धारित प्रपत्र के मुताबिक नुकसान का पूरा ब्योरा दोबारा तैयार करना होगा। अंतर-मंत्रालय केंद्रीय दल ने राज्य सरकार से कहा कि नुकसान का मेमोरेंडम निर्धारित फार्मेट में ही प्रस्तुत किया जाए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तय प्रारूप के अनुरूप नहीं आने वाले दावों और विवरण का अवलोकन नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब दोबारा से निर्धारित फार्मेट में मेमोरेंडम को तैयार कर बनाया जाएगा।

पहाड़ी राज्यों के मापदंड में हो बदलाव : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय दल के साथ बैठक में हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा राहत के मापदंडों में बदलाव की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की परिस्थितियां मैदानी राज्यों से अलग हैं, इसलिए राहत राशि तय करने के मानक भी अलग होने चाहिएं।

वैज्ञानिक अध्ययन करवाने की जरूरत

उन्होंने केंद्र से प्रदेश की मांग के अनुसार राहत और रिकवरी की राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया, क्योंकि पहाड़ों में निर्माण कार्य के लिए काम का मौसम सीमित रहता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन कराने की जरूरत भी उठाई और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का उल्लेख किया।

केंद्रीय टीम ने 4 दिन दौरा कर लिया जायजा

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) एम रामचंद्रुडु के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय दल ने 28 सितंबर से प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का चार दिन तक दौरा कर जमीनी नुकसान का आकलन किया। दल ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा बताए गए नुकसान को मौके पर देखा तथा प्रभावित लोगों, स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत की।

केंद्रीय दल में वित्त, ग्रामीण विकास, सड़क, जल शक्ति और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी तथा राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एसआरसीएस) का प्रतिनिधि शामिल रहे। नुकसान का आकलन केवल एक विभाग के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

सड़क-पानी को सबसे ज्यादा नुकसान

केंद्रीय दल के प्रमुख एम रामचंद्रुडु ने बताया कि आकलन के दौरान सड़कों और पेयजल योजनाओं को बड़ा नुकसान सामने आया है। इसके अलावा मकानों, कृषि, बागबानी, पशुधन, मत्स्य क्षेत्र और जानमाल के नुकसान की भी जानकारी टीम को मिली है। अंतिम मेमोरेंडम मिलने के बाद दल नुकसान के आंकड़ों और प्रस्तावों का परीक्षण कर केंद्र सरकार को निर्धारित नियमों के अनुसार अपनी सिफारिश देगा।

विशेष सचिव आपदा प्रबंधन पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि केंद्रीय दल ने तीन दिनों तक विभिन्न जिलों में मौके पर नुकसान देखा और प्रभावित समुदायों व स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत की। शिमला में वरिष्ठ सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक में 3400 करोड़ रुपये के मेमोरेंडम तथा केंद्र से वित्तीय सहायता हासिल करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गांधी जयंती पर हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा: 1471 निर्माण कामगारों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹5.78 करोड़
    Next Article गाजियाबाद में एनकाउंटर: यात्री बस पर गोली चलाने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार व स्कूटी बरामद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?

    ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. जिस बस…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक आवश्यक…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, हर जिले में बनेगा संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद

    शिमला। शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के बाद अब सरकार जिलास्तर पर भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। हर जिला में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    काला चश्मा इतना क्यों भाया?’ योगी के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी की राजनीति में चर्चा तेज

    काले चश्मे को लेकर सियासी तंज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आपदा राहत पर पेंच: हिमाचल को 3400 करोड़ का मेमोरेंडम दोबारा बनाना होगा, केंद्रीय दल ने तय फार्मेट में मांगी रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password