jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस ने कसी कमर, कमेटियों के साथ रणनीति बनाएंगे भूपेश बघेल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस ने कसी कमर, कमेटियों के साथ रणनीति बनाएंगे भूपेश बघेल
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस ने कसी कमर, कमेटियों के साथ रणनीति बनाएंगे भूपेश बघेल

News Desk
Last updated: July 7, 2026 9:23 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी सिलसिले में एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल राज्य के दौरे पर हैं, जहां वे नई गठित कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक रोडमैप पर मंथन करेंगे.

Contents
About The AuthorNews Desk

AICC पंजाब के इंचार्ज भूपेश बघेल, पार्टी की नई बनी कमेटियों के ऐलान के बाद पंजाब का दौरा कर रहे हैं.

बघेल के इस दौरे का मकसद इन कमेटियों के चेयरमैन, को-चेयरमैन और सदस्यों के साथ विस्तार से बातचीत करना, उनकी योजनाओं को समझना और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करना है.

भूपेश बघेल पर कैसी जिम्मेदारियां?

कांग्रेस के सीनियर लीडर भूपेश बघेल की जिम्मेदारी होगी कि वे ग्राउंट लेवल पर जाकर लोगों से बात करें. बातचीत में बूथ लेवल से लेकर ऊपर तक संगठन को मजबूत करने, अलग-अलग कमेटियों के बीच तालमेल बेहतर करने और पंजाब के हर गांव और शहर तक कांग्रेस का मैसेज पहुंचाने के लिए एक एक्शन प्लान को अंतिम रूप देने पर ध्यान दिया जाएगा.

कमेटी प्रमुखों, सीनियर नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें होंगी. इसका मकसद एक मजबूत और चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस संगठन बनाना है, जो 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को पंजाब में फिर से सत्ता में लाने में सक्षम हो.

पंजाब कांग्रेस में कलह?

पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में कलह होने की अटकलें आ रही हैं. ऐसे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को राज्य इकाई में अंदरूनी कलह की अटकलों को कम करने की कोशिश की. यह घटनाक्रम पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाने के एक दिन बाद हुआ, जिसमें पार्टी के संगठनात्मक फैसलों को लेकर नाराजगी की खबरें सामने आई थीं.

इन घटनाक्रमों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वडिंग ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और सभी नेता जल्द ही पंजाब में पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने पार्टी अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया और चेतावनी दी कि संगठनात्मक नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

चन्नी के आवास पर हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए वडिंग ने कहा कि किसी सीनियर पार्टी नेता के घर पर कांग्रेस नेताओं का इकट्ठा होना कोई असामान्य बात नहीं है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली सरकार तैयार कर रही नई सहकारी नीति, आरसीएस कार्यालय होगा डिजिटल
    Next Article पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी और जेपी नड्डा, पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया स्वागत

    अम्बाला। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के…

    1 Min Read
    किच्छा
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के निर्देश पर किच्छा में जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभ सुनिश्चित

    किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी

    अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा से जुड़ी गंभीर मामला सामने आया है. परिसर में प्रवेश करने के बाद नमाज पढ़ने…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रतीक ग्रैंड सिटी में PNG नोटिस वितरण में लापरवाही, गलत फ्लैटों पर पहुंचे दस्तावेज

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नोटिसों के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस ने कसी कमर, कमेटियों के साथ रणनीति बनाएंगे भूपेश बघेल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password