jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 7, 2026 9:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अमृतसर: अकाल तख्त ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया है कि सिख धार्मिक संस्थाओं और श्री अकाल तख्त साहिब की छवि खराब करने के लिए संगठित तरीके से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर कथित ट्रोल सेंटर बंद नहीं किए गए तो निहंग सिख स्वयं कार्रवाई करेंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार पर लगाए आरोप

यह बयान अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा आयोजित एक पंथिक सभा के दौरान दिया गया। अपने संबोधन में जत्थेदार ने दावा किया कि मोहाली और चंडीगढ़ से संचालित कुछ सोशल मीडिया सेंटरों के माध्यम से सिख धार्मिक संस्थानों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। उनका आरोप था कि इन गतिविधियों का उद्देश्य सिख पंथ की सर्वोच्च संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

10 दिन का अल्टीमेटम

जत्थेदार ने कहा कि इस मुद्दे को पहले भी कई बार राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार के पास अब केवल 10 दिन का समय है। यदि इस अवधि में कथित ट्रोल नेटवर्क बंद नहीं हुआ और धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ ऑनलाइन टिप्पणियां जारी रहीं तो निहंग सिखों को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि, अपने आरोपों के समर्थन में जत्थेदार ने सार्वजनिक रूप से कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किया।

पंजाब सरकार ने आरोप को निराधार बताया

सभा के दौरान सिख धार्मिक संगठनों ने एक ‘गुरमता’ भी पारित किया। इसमें सिख पंथ से जुड़े मामलों में अकाल तख्त की सर्वोच्चता को दोहराया गया। साथ ही पूरे पंजाब में ऐसी पंथिक सभाएं आयोजित कर समुदाय के बीच जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने का भी संकल्प लिया गया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार का ऐसा आईटी सेल या सोशल मीडिया सेंटर संचालित नहीं करती। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और ऐसे दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    Next Article मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

    सनातन धर्म मंदिर नोएडा का भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

    श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गरजे CM धामी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

    हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की.…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बेअदबी कानून में बदलाव पर कैबिनेट की मंजूरी, एजी से मांगी कानूनी राय

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में बेअदबी संबंधी कानून में संशोधन पर चर्चा करने जा रही है। यह…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लापरवाही पर योगी सरकार की कार्रवाई, चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित

    यूपी की योगी सरकार ने दाखिल-खारिज, पैमाइश जैसे राजस्व मामलों के लंबित रहने और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password