jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जन शिकायतों का त्वरित समाधान: हरियाणा में CM विंडो पर आई 80% समस्याओं का निपटारा, 2.34 लाख मामलों का हल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जन शिकायतों का त्वरित समाधान: हरियाणा में CM विंडो पर आई 80% समस्याओं का निपटारा, 2.34 लाख मामलों का हल
राज्यहरियाणा

जन शिकायतों का त्वरित समाधान: हरियाणा में CM विंडो पर आई 80% समस्याओं का निपटारा, 2.34 लाख मामलों का हल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 11:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़:  सीएम विंडो और सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर जन शिकायतों के समाधान का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। सीएम विंडो पर पहुंची 2.34 लाख शिकायतों में से 80 फीसदी का निपटान किया जा चुका है, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से मिली 1.05 लाख शिकायतों में से भी 83550 का निपटारा हो चुका है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिकायतों के त्वरित निपटान और पेयजल, बिजली व सफाई जैसे सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विभागों द्वारा सीएम विंडो पर आई 2.83 लाख में से 2.34 लाख शिकायतों का त्वरित समाधान कर दिया गया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मिली 105761 में से 83550 शिकायतें भी दूर कर दी गई हैं।    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करवाने के लिए सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों का संचालन किया जाता है।

सभी शिकायतें और समस्याएं संबंधित विभागों को भिजवाई जाती हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि आमजन को राहत देने के लिए इनका समयबद्ध समाधान किया जाए। इसीलिए समय-समय पर इन शिकायतों के समाधान की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त भी शामिल हुए।

सीएम विंडो पर मिली समस्याओं के बारे में संबंधित नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सीएम विंडो पर 2.83 लाख शिकायतें प्राप्त हुई थी, इनमें से 2.34 लाख शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। जिलों में, यमुनानगर, नूंह और हांसी ने अच्छा काम किया है।

इसी प्रकार विभागों में श्रम विभाग, इलेक्ट्रोनिक्स एंड आईटी, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा रोजगार विभाग ने 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर प्राप्त किया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों का स्कोर 70 से ऊपर होना चाहिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर पर ट्वीटर आदि के माध्यम से आमजन द्वारा की गई 105761 में से 83550 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है जबकि 22211 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा के बाजरा किसानों के लिए बड़ी राहत: भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलेगा ₹2900 प्रति क्विंटल का भाव
    Next Article वृद्धाश्रम में हैं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली! शेयर किया वीडियो; भावुक हुए फैंस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़तारीख: 18 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के…

    2 Min Read
    दिल्ली

    रेखा गुप्ता के बंगले पर ₹9 लाख के TV और 14 AC! दिल्ली की गर्मी का ऐसा समाधान, आम जनता शर्मिंदा!

    दिल्ली की राजनीति में गर्मी और भी बढ़ गई है, लेकिन वजह मौसम नहीं, बल्कि रेखा गुप्ता के बंगले का…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी

    शिमला। हिमाचल में करीब 25 साल से बंद लॉटरी व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई…

    4 Min Read
    कबड्डी प्रतियोगिता
    उत्तराखंडराज्य

    उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

    रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जन शिकायतों का त्वरित समाधान: हरियाणा में CM विंडो पर आई 80% समस्याओं का निपटारा, 2.34 लाख मामलों का हल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password