jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ICU में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ रेप, गुरुग्राम के नामी प्राइवेट अस्पताल में हुई वारदात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ICU में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ रेप, गुरुग्राम के नामी प्राइवेट अस्पताल में हुई वारदात
हरियाणा

ICU में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ रेप, गुरुग्राम के नामी प्राइवेट अस्पताल में हुई वारदात

Tripty Srivastava
Last updated: April 16, 2025 1:02 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

गुरुग्राम : हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुग्राम के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह घटना 6 अप्रैल को हुई, जब वह इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में वेंटिलेटर पर थीं। मामला 13 अप्रैल को तब सामने आया, जब एयर होस्टेस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने पति को इस बारे में बताया। फिर उनके पति ने पुलिस को सूचना दी।

होटल में खराब हुई थी तबीयत
46 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपनी पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि वह कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी थी। इस दौरान यहां स्वीमिंग पूल में डूबने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने किया यौन उत्पीड़न
5 अप्रैल को उसके पति ने उसे इलाज के लिए गुरुग्राम के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उसे 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इलाज के दौरान, 6 अप्रैल को, वह वेंटिलेटर पर थी। उसी समय अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
महिला ने बताया कि उस समय वह वेंटिलेटर पर थी और बोल नहीं पा रही थी। वह बहुत डरी हुई थी। घटना के समय वह बेहोश भी थी और दो नर्सें भी उसके आसपास थीं।
अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, उसने अपने पति को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। उसके पति ने 112 पुलिस को सूचना दी और फिर कानूनी सलाहकार के सामने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के बाद सदर पुलिस स्टेशन गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस की एक टीम को ड्यूटी चार्ट को स्कैन करने और आरोपियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज का विश्लेषण करने के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई की है। पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी।
अस्पातल ने साधी चुप्पी
अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। जब अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Tejashwi Yadav On Nitish Kumar : तेजस्वी के बड़े खुलासे के बाद बिहार एनडीए में सियासी बवाल
Next Article Mayawati BSP Meeting : बसपा की बैठक, भतीजे आकाश आनंद को मिला ये काम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

हरियाणा सरकार
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: दो लाख अनधिकृत कारखानों को मिलेगा नियमितीकरण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र से बाहर संचालित कारखानों की नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।…

2 Min Read
अजित पवार
राज्यहरियाणा

अजित पवार के निधन पर हरियाणा में शोक, अनिल विज ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अंबाला: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया जिसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज…

2 Min Read
रोहतक
राज्यहरियाणा

रोहतक में जाट शिक्षण संस्था में समारोह, शिक्षा और कौशल के संगम पर जोर

रोहतक: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हरियाणा के रोहतक और…

6 Min Read
राज्यहरियाणा

संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ में महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियां

संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ICU में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ रेप, गुरुग्राम के नामी प्राइवेट अस्पताल में हुई वारदात
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password