jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड
राज्यहरियाणा

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

News Desk
Last updated: July 30, 2026 9:26 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की कड़ी में अब हरियाणा भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य सरकार ने गंभीर मरीजों, सड़क दुर्घटना पीड़ितों और अंग प्रत्यारोपण जैसे समय-संवेदनशील मामलों में इलाज की गति बढ़ाने के लिए पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों को हेलीकाप्टर आधारित एयर एंबुलेंस नेटवर्क से जोड़ने का निर्णय लिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एचएडीसी) की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हरियाणा के नागर विमानन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक (पीजीआइ), करनाल और सोनीपत के सरकारी मेडिकल कालेजों में हेलीपैड विकसित अथवा उन्नत किए जाएंगे। इन केंद्रों से हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (एचइएमएस) संचालित की जा सकेगी।

सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गंभीर मरीज या सड़क दुर्घटना पीड़ित के उपचार में गोल्डन आवर (इलाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय) व्यर्थ न जाए। इस कड़ी में एयर एंबुलेंस के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर हरियाणा आधुनिक और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी के बाद नागर विमानन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीजीसीए की मंजूरियों, तकनीकी परीक्षण, सर्वेक्षण और अन्य औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर परियोजना को जल्द शुरू किया जाए।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रहा एयर मेडिकल नेटवर्क

देश में एयर एंबुलेंस सेवा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। गुजरात ने हाल के वर्षों में सरकारी सहयोग से एयर एंबुलेंस व्यवस्था को विस्तार दिया है। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर आधारित आपात चिकित्सा सेवा संचालित की जा रही है।

कर्नाटक और तेलंगाना में भी गंभीर मरीजों तथा अंग प्रत्यारोपण के मामलों में एयर एंबुलेंस का उपयोग किया जाता है। केरल और दिल्ली-एनसीआर में निजी एवं सरकारी सहयोग से यह सुविधा उपलब्ध है। अब हरियाणा की पहल उत्तर भारत में एयर मेडिकल इमरजेंसी नेटवर्क को अधिक मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

क्यों महत्वपूर्ण है एयर एंबुलेंस सेवाएं

सड़क मार्ग से अस्पताल पहुंचने में लगने वाला समय कई बार मरीज की जान पर भारी पड़ता है। एयर एंबुलेंस व्यवस्था से दूरदराज या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मरीजों को कम समय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा।

सड़क दुर्घटनाओं, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, गंभीर जलने के मामलों और नवजात शिशुओं की आपात चिकित्सा में यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। अंग प्रत्यारोपण के लिए ग्रीन कारिडोर बनाने में भी हेलीकाप्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अंग निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल तक पहुंचाए जा सकते हैं।

आपदा राहत में भी मिलेगी ताकत

हरियाणा के नागर विमानन मंत्री विपुल गोयल के अनुसार, विकसित किए जाने वाले हेलीपैड केवल एयर एंबुलेंस तक सीमित नहीं रहेंगे। इनका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं, राहत एवं बचाव अभियानों, हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस तथा अन्य आपात स्थितियों में भी किया जाएगा।

परियोजना के क्रियान्वयन में एचएडीसी, सिविल विमानन विभाग और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे। यह पहल हरियाणा की स्वास्थ्य अवसंरचना को नई दिशा देने के साथ-साथ भविष्य में क्षेत्रीय एयर मेडिकल नेटवर्क विकसित करने की मजबूत नींव भी साबित हो सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम
    Next Article डी ए वी किरंदुल में ब्रह्मोस मिसाइल के पूर्व डायरेक्टर जनरल का आगमन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    लाडो लक्ष्मी योजना
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2100 रुपए: लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ ये बदलाव

    हरियाणा सरकार ने पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव करते हुए लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली राशि…

    3 Min Read
    भगवंत मान
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान: बजट पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, केंद्र ने किसानों और युवाओं को धोखा दिया

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा…

    11 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    भारत की आस्था पर कर रहे हैं प्रहार… सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारतीय संस्कृति,…

    3 Min Read
    Editorialताजा खबरमहाराष्ट्र

    कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड, राष्ट्रीय पटल पर चमका नाम

    किरण बेदी और सायना नेहवाल ने किया सम्मानित डॉ. किरण बेदी ने बढ़ाया शिक्षकों का मान विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password