jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: केदारनाथ की ‘रूप छड़ी’ और मुकुट गायब होने की चर्चा पर रावल का स्पष्टीकरण, बोले– भ्रामक हैं सोशल मीडिया की बातें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » केदारनाथ की ‘रूप छड़ी’ और मुकुट गायब होने की चर्चा पर रावल का स्पष्टीकरण, बोले– भ्रामक हैं सोशल मीडिया की बातें
उत्तराखंड

केदारनाथ की ‘रूप छड़ी’ और मुकुट गायब होने की चर्चा पर रावल का स्पष्टीकरण, बोले– भ्रामक हैं सोशल मीडिया की बातें

Tripty Srivastava
Last updated: March 10, 2026 5:33 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की पवित्र ‘रूप छड़ी’ और मुकुट के गायब होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस बीच उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक बताया है।

रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि केदारनाथ धाम की परंपराएं प्राचीन काल से चली आ रही हैं और इन परंपराओं के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान रावल को रूप छड़ी, मुकुट और अन्य धार्मिक प्रतीक अपने साथ रखने का अधिकार होता है। इसलिए इनके गायब होने की बात पूरी तरह गलत और निराधार है।

उन्होंने बताया कि कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में बाबा केदार की पूजा-अर्चना उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में की जाती है और वहीं मुकुट धारण करने की परंपरा निभाई जाती है। इसी परंपरा के तहत धार्मिक आयोजनों में रूप छड़ी और मुकुट का उपयोग किया जाता रहा है।

रावल ने यह भी बताया कि इस वर्ष फरवरी में महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित शिव कथा और विश्व शांति यज्ञ कार्यक्रम में वे इन धार्मिक प्रतीकों के साथ शामिल हुए थे। बाद में परंपरा के अनुसार रूप छड़ी की विधिवत साधना कर उसे सुरक्षित स्थान पर जमा कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो बातें कही जा रही हैं कि रूप छड़ी और मुकुट गायब हो गए हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

हालांकि मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने भी स्थिति पर नजर रखी है और जरूरत पड़ने पर जांच की बात कही है। वहीं इस घटना के बाद धार्मिक प्रतीकों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:kedarnathmukut choriroop chhadiuttarakhanduttrakhand
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब ओला-उबर को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन, 5 हजार गांवों को मिली राहत
Next Article देहरादून में गैस संकट: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर फिलहाल रोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी…

4 Min Read
स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर
उत्तराखंडराज्य

स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर: 48 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

रुद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के समन्वय से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय…

1 Min Read
शहरी विकास
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के मुख्यमंत्री…

2 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड में नया नियम: ₹5000 से अधिक की खरीद पर अफसर को देनी होगी पूर्व सूचना

उत्तराखंड में नया नियम: ₹5000 से अधिक की खरीद पर अफसर को देनी होगी पूर्व सूचना देहरादून | 16 जुलाई…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ की ‘रूप छड़ी’ और मुकुट गायब होने की चर्चा पर रावल का स्पष्टीकरण, बोले– भ्रामक हैं सोशल मीडिया की बातें
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password