jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब कांग्रेस में बगावत ठंडी? हाईकमान के दबाव के बाद चन्नी गुट बैकफुट पर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब कांग्रेस में बगावत ठंडी? हाईकमान के दबाव के बाद चन्नी गुट बैकफुट पर
पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस में बगावत ठंडी? हाईकमान के दबाव के बाद चन्नी गुट बैकफुट पर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 10, 2026 9:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हाईकमान के कड़े रुख के बाद अब नाराज नेताओं का गुट बैकफुट पर आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट करके चलना हमारा मकसद है। पार्टी हाईकमान जो रणनीति बनाएगा हम मिलकर साथ चलेंगे। चन्नी ने चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इससे पहले प्रियंका गांधी ने चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद चन्नी ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। वहीं भूपेश बघेल पूर्व मंत्री ब्रह्म महेंद्र को मनाने पहुंचे है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दावा है कि हाईकमान फैसला तो नहीं बदलेगा मगर सभी नाराज नेता जल्द एकजुट हो जाएंगे।

चन्नी गुट के समर्थक विधायक परगट सिंह ने कहा कि हम पंजाब में इस वक्त एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। उनका निशाना हाल ही में हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए तीन नए कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्षों पर था। परगट ने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकता है लेकिन हम सभी कांग्रेसियों का मकसद पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा बनाई जा रही रणनीति को ध्वस्त करना है।

उन्होंने कहा लोकतंत्र में किसी मुद्दे पर मतभेद होना कोई गलत बात नहीं है। हरेक बात का अपना मूल्य होता है। मतभेदों के बाद किसी नतीजे पर पहुंचना, यह जरूरी होता है। नाराज कांग्रेसियों की जो बात है वह हाईकमान तक पहुंचाई जा चुकी है। आज पंजाब की इंटरनेशनल स्तर पर बदनामी हो रही है। कानून व्यवस्था के हालात बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए आम आदमी पार्टी को रोकना कांग्रेस का मकसद है। इसके लिए सभी कांग्रेसी मिलकर काम करेंगे।

भाजपा सांसद ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस की बगावत पर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने तंज कसा है। चुघ ने कहा कि भूपेश बघेल का बयान कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी तानाशाही, वंशवादी राजनीति और चापलूसी वाली कार्यप्रणाली को साफ तौर पर दिखाता है। गांधी-नेहरू परिवार पिछले सात दशकों से पंजाब के साथ ‘गुड्डा-गुड्डी’ का खेल खेल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा पंजाब की भावनाओं के साथ बेजान चीजों जैसा बर्ताव किया है। चाहे वह पंजाबी सूबा का मुद्दा हो, 1984 का सिख नरसंहार हो, पंजाब के पानी का बंटवारा हो, या चंडीगढ़ हो, कांग्रेस पार्टी का पंजाब के विकास में रुकावटें पैदा करने का इतिहास रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि पर फैसला आज, सदस्यता बहाली की उम्मीद
    Next Article पंजाब में SIR को लेकर CM मान का संदेश, बोले- योजनाओं के लाभ के लिए प्रक्रिया में शामिल हों
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    धूरी में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: पंजाब में युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के मिलीं 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां

    धूरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया…

    9 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: एलपीजी और पीएनजी के दोहरे कनेक्शन पर कसेगा शिकंजा, ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर

    गाजियाबाद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन के 1.25 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर: तीन दिन में दो सगी बहनों की मौत, इस साल 1,349 मामले

    नई दिल्ली। दिल्ली में एच1एन1 (फ्लू का एक प्रकार, जो सांस के जरिए फैलता है) के बढ़ते मामलों के बीच एक…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य

    नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा केवल उपचार ही नहीं, सही खानपान और जीवनशैली भी सिखाए, इसे भी चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब कांग्रेस में बगावत ठंडी? हाईकमान के दबाव के बाद चन्नी गुट बैकफुट पर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password