jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है
उत्तर प्रदेशराज्य

‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है

News Desk
Last updated: July 25, 2026 7:25 am
News Desk
Share
SHARE

दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट पेपरलीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से भेंट की। चौधरी ने अपने राजधानी लखनऊ स्थित आवास पर नीट क्वालीफाइड छात्रों का स्वागत किया। उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इसे नीट पेपरलीक के मद्देनज़र डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पंकज चौधरी ने कहा कि देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि छात्र किसी पक्ष व विपक्ष के नहीं होते, बल्कि उनका एक मात्र ध्येय अपने लक्ष्य को प्राप्त करना और राष्ट्र के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करना होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ, देश के भविष्य के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि सकारात्मकता के साथ समाधान खोजे जाने चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक एक समस्या है। पिछली सरकारों के समय में भी दर्जनों पेपर लीक हुए हैं लेकिन मोदी सरकार में परीक्षा को लीक पू्रफ बनाने के लिए कड़े कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाये हैं।

नीट सहित अन्य विषयों पर हो सदन में चर्चा

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्णय लिया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को कठोर दण्ड देने के लिए व केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट टैªक कोर्ट का गठन किया जाएगा। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा निर्णयों की श्रृंखला में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नीट सहित अन्य विषयों पर भी सदन में चर्चा होनी चाहिए और सभी का प्रयास समस्या के समाधान का होना चाहिए। छात्रों और उनसे जुड़े किसी भी मुद्दे का राजनीतिकरण और अराजकता नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

सरकार और सीजेपी के बीच बैठक बेनतीजा, कल फिर बात होगी

वहीं नीट पेपर लीक मुद्दे पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है जबकि सरकार इसके लिए कतई तैयार नहीं है। हालांकि दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए हैं कि शनिवार को फिर से बातचीत करेंगे। मेंदाता अस्पताल में गुरुवार देर रात सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन का अनशन तोड़े जाने, उससे पहले सरकार द्वारा पेपर लीक के मुकदमों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों का गठन और मध्य रात्रि में प्रधानमंत्री द्वारा पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने के वीडियो के जरिये ऐलान के बाद बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। लेकिन यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी का एक्शन प्लान: फेक न्यूज फैलाने पर एक्शन, मांस-मदिरा पर रोक, ड्रोन-CCTV निगरानी
    Next Article सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मध्य प्रदेश के दीपराज और संदीप की मौत, 100 मीटर दूर मिले क्षत-विक्षत शव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नन्धौर
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए

    चम्पावत। नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में वाइल्डलाइफ सफारी एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों को…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब

    चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल हरियाणा के जिलों को देश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और निवेश-अनुकूल क्षेत्र के रूप…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, सीएम सुक्खू ने लॉन्च की ‘हाईबिस्कस’ योजना

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में वीरवार को…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में राज्यकर्मियों को अल्टीमेटम: 31 जनवरी तक नहीं दिया चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तो फरवरी में नहीं मिलेगी सैलरी

    प्रदेश सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मियों के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है।…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password