jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा
उत्तर प्रदेशराज्य

‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 10:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मेरठ का एक परिवार अपने लापता बेटे प्रिंस की तलाश में सोमवार को वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर पहुंचा। नेत्रपाल अपनी पत्नी पूनम के साथ हाथ में बेटे का फोटो लेकर उसकी वापसी की मांग करते नजर आए। परिजनों को उम्मीद है कि अनुज और मयंक की सकुशल बरामदगी के बाद उनका बेटा भी उन्हें मिल सकता है। आश्रम के बाहर कई दिनों से लापता बच्चों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेरठ के इंद्रपुरम, थाना प्रतापपुर निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस नीट की परीक्षा देने के बाद वह आठ मई 2024 को अपने माता-पिता के साथ वृंदावन आया था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बेटे प्रिंस की तलाश में प्रेमानंद के आश्रम पहुंची मां

अगले दिन लाइन में लगने के बाद 10 मई को एकांतिक वार्ता के लिए पास मिला था। इसके तहत केवल प्रिंस अंदर गया था। वार्ता खत्म होने के बाद परिवार के लोग बाहर आ गए, लेकिन प्रिंस बाहर नहीं आया। पूनम ने बताया कि उन्होंने आश्रम के साधकों से इसकी शिकायत की, लेकिन प्रिंस का पता नहीं चला। इसके बाद मथुरा पुलिस से भी शिकायत की। इसके बाद से वह लगातार मेरठ और वृंदावन के बीच चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बेटे का पता नहीं चला।

दीक्षा लेने झारखंड से वृंदावन पहुंचा किशोर

झारखंड का 17 वर्षीय किशोर घर से बिना बताए वृंदावन पहुंच गया। वह प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर संत से दीक्षा लेने की इच्छा जताने लगा। किशोर की कम उम्र और परिस्थितियों को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोर को सुरक्षित रमणरेती पुलिस चौकी ले गई और परिजनों से संपर्क किया।

मेरठ के पीड़ित परिवार से भक्तों की नोकझोंक

अपने लापता बेटे की तलाश में राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे मेरठ के परिवार को सोमवार को आश्रम के बाहर मौजूद भक्तों की भीड़ से नोकझोंक का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में भी लिया। पिछले दो दिनों से आश्रम के बाहर इसी तरह का माहौल बना हुआ है।

संत की छवि को खराब करने का लगाया आरोप

डिजिटल प्लेटफार्म पर चैनल चलाने वाले एक पत्रकार का संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों ने सोमवार को पुतला फूंका। भक्तों का आरोप है कि पत्रकार प्रेमानंद महाराज की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद सामने आ रही खबरों को लेकर भक्तों में आक्रोश है।

दिनेश फलाहारी ने की जांच की मांग

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने आरोप लगाया कि दो गुटों में बंटे आश्रम के शिष्य परिकर द्वारा प्रचार के लिए पैसे देकर एक मशहूर हस्ती को आश्रम बुलाया गया था। उन्होंने आश्रम से जुड़े लोगों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी
    Next Article ‘तीन नहीं 403 पर नजर…’, सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट? अखिलेश ने दिए संकेत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जनसुनवाई में सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर और मंच जरूरी, प्रेस क्लब समन्वय में हुआ संवाद

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा में प्रेस क्लब के समन्वय से आयोजित आत्मीय संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को आगे बढ़ाने,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    वृंदावन में बड़ा हादसा टला: प्रेमानंद महाराज लोहे के ट्रस गिरने से बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल

    वृंदावन में बड़ा हादसा टला: प्रेमानंद महाराज लोहे के ट्रस गिरने से बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल वृंदावन, उत्तर प्रदेश –…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो भीड़ दिख रही है, उसमें लोग अपने आप ही नहीं आ रहे, बल्कि उन्हें यहां तक…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password