jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

News Desk
Last updated: July 20, 2026 8:18 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। चंडीगढ़ में आयोजित द इंडस एंटरप्रैन्योर्ज की 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ने हिमाचल को निवेश के लिए देश का सबसे उपयुक्त और सुरक्षित राज्य बताया। हिमाचल को एक पावर सरप्लस राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। पंजाब की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए हिमाचल सरकार उनके साथ तीन वर्षों के लिए बिजली आपूर्ति का पावर परचेज एग्रीमैंट करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, बायोचार संयंत्रों और जियोथर्मल ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आईटी क्षेत्र के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है और सोलन के कंडाघाट में एक नया आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। कनैक्टीविटी को सुदृढ़ करने के लिए चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है, जिसका 50 प्रतिशत खर्च हिमाचल सरकार उठा रही है। यह प्रोजैक्ट अगले तीन वर्षों में पूरा होने की संभावना है। साथ ही कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार और सभी जिला मुख्यालयों के लिए हैलीपोर्ट्स का निर्माण भी किया जा रहा है। सी.एम. ने दोहराया कि हिमाचल चंडीगढ़ में अपने 7.19 प्रतिशत हिस्से की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्राकृतिक आपदाओं के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान भी हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वह नदियों और खड्डों से दूर रहें, लेकिन बिना किसी भय के हिमाचल की यात्रा करें। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ हैल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली सहित कई गण्यमान्य नेता, अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू ने निवेशकों को दिया न्योता, बोले- हिमाचल निवेश के लिए देश के बेहतरीन गंतव्यों में शामिल
    Next Article गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, हरनंदीपुरम टाउनशिप में बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अयोध्या, 28 जून 2025:22 जनवरी 2024 को…

    3 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कामकाज को पूरी तरह बदलने के लिए एक बहुत…

    3 Min Read
    CM मान
    पंजाबराज्य

    ‘जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं’: CM मान ने जेल मुलाकात पर किया कड़ा संकेत

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा…

    1 Min Read
    सीएम साय
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा रायपुर/कांकेर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password