jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 9, 2026 8:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत आधे से ज्यादा मंत्रियों ने नई दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल पर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के साथ मंथन चल रहा है। अगले विधानसभा चुनाव को लक्षित कर क्षेत्रीय, जातीय संतुलन साधते हुए कैबिनेट में फेरबदल संभावित है। एक मंत्री को ड्रॉप भी किया जा सकता है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ये मंत्री भी पहुंचे दिल्ली

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले से ही नई दिल्ली में हैं। वह सोमवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिल चुके हैं। उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। रोहित ठाकुर भी पहले से ही दिल्ली में हैं। हालांकि मुख्यमंत्री बुधवार शाम तक शिमला लौट आएंगे। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त चल रहा है। सूत्रों के अनुसार किसी मजबूत नेता को कैबिनेट में लाने के लिए कम सक्रिय चल रहे किसी मंत्री को ड्रॉप भी किया जा सकता है।

विधायक सुंदर ठाकुर का नाम लगभग तय

मंत्री पद के लिए कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। खुद सीएम भी इसके बारे में कह चुके हैं। वहीं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और एक अन्य वरिष्ठ विधायक भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। कांग्रेस का एक धड़ा आशीष को मंत्री बनाने की पैरवी भी कर रहा है। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट विस्तार के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना पहले ही जता चुके हैं।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत से हलचल बढ़ी

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही एक मंत्री को हटाए जाने की चर्चा ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान मंत्रियों के कामकाज और प्रदर्शन का आकलन कर रहा है। यदि एक मौजूदा मंत्री को हटाकर नए चेहरे को शामिल किया जाता है तो यह अगले चुनाव के लिए बिसात बिछाते हुए एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की भी तैयारी होगी। इससे अगले क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कवायद भी जुड़ी है। यही नहीं, कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदल सकते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीबीआइ जांच की इच्छा जताई…

    2 Min Read
    राज्यपाल गुरमीत सिंह
    उत्तराखंडराज्य

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

    देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद

    गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, स्टेरायड और एलोपैथिक दवा तैयार कर अवैध रूप…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password