jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य
राज्यहिमाचल प्रदेश

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 9:12 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ”वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश से 10 से 15 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी ने 156 बसों और 500 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था कर ली है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महारैली को लेकर कांग्रेस ने संगठन के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जिला व ब्लाक अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

156 बसों की व्यवस्था 

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदाधिकारी का पहले से कोई कार्यक्रम या दौरा निर्धारित है तो उसे रद कर महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला और ब्लाक अध्यक्षों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार शाम तक 156 बसों की व्यवस्था कर दी गई थी। इनमें सरकारी और निजी बसें शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त 500 छोटी गाड़ियों से भी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी के अनुसार बसों की संख्या और बढ़ सकती है। कई कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने तैयारियों की पूरी रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव संगठन विनोद जिंटा व्यवस्था देखने दिल्ली चले गए हैं। वह हर जिला से खुद समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

कांगड़ा से सबसे अधिक 30 बसें

कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए जिलावार बसों की व्यवस्था की गई है। इनमें कांगड़ा से 30, सोलन और ऊना से 20-20, मंडी से 20, सिरमौर से 15, बिलासपुर से 16, शिमला से 16, हमीरपुर से 10, कुल्लू से आठ और चंबा से एक बस जाएगी। इस तरह कुल 156 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भी की भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, ताकत और भविष्य का आधार है।

लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस महारैली में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।

लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से नहीं रुकेगा आंदोलन: विनय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा की पदयात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज लोकतंत्र बचाने की यात्रा निकाल रहे हैं।

कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। केंद्र सरकार लाठीचार्ज करे, गिरफ्तारियां करवाए या वाटर कैनन का इस्तेमाल करे, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिलते, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस चुनाव आयोग से जवाब मांग रही है तो भाजपा को जवाब देने की जरूरत क्यों पड़ रही है। जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दूध उत्पादकों को सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा: प्रोत्साहन राशि 3 से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की
    Next Article हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    भारतीय मजदूर परिषद में नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित सेक्टर-108 में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे…

    3 Min Read
    बदायूं
    उत्तर प्रदेश

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस बदायूं, उत्तर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

    देहरादून। श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज…

    2 Min Read
    अमित शाह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड आगमन पर, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

    देहरादून । केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 21 जनवरी 2026 को उत्तराखंड आ रहे है। केन्द्रीय गृह एवं…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password